नीमच। शहर के सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सावन में बीती शाम मंदिर के यहां टंकी के पास एक अज्ञात महिला का शव मिला है। महिला की उम्र लगभग 50 से 55 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

ग्रामीणों के अनुसार यह महिला भादवा माता और सावन में भिक्षावृत्ति करती थी और संभवतः सुवाखेड़ा या रूपपुरा की रहने वाली हो सकती है। पुलिस ने शव को नीमच जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और परिजनों की तलाश कर रही है। पुलिस ने अपील की है कि जिस किसी को भी इस अज्ञात महिला के संबंध में कोई जानकारी हो, वह नीमच जिला अस्पताल स्थित पुलिस चौकी या नीमच सिटी थाने पर संपर्क करे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
