नीमच। जिले के नयागांव चौकी क्षेत्र अंतर्गत घसुंडी चौराहा पर अल सुबह प्रसाद ढाबे के समीप अज्ञात वाहन ने बिहार निवासी व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिससे व्यक्ति की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक रामदयाल पिता रघुनाथ उम्र 48 वर्ष निवासी भानपुर जिला रोहितास बिहार का रहने वाला हे। दुर्घटना के पश्चात टोल एम्बुलेंस मृतक रामदयाल के शव को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। पुलिस द्वारा रामदयाल के परिजनों की तलाश की जा रही है। रामदयाल का शव नीमच के जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुआ है।