BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: किसान की मौत पर बवाल, शव रख सड़क पर उतरे.. <<     दुग्ध व्यापारी संघ ने उठाई मांग, दूध.. <<     BIG NEWS : बिजली के झटके ने छीनी जिंदगी, पिराना गांव.. <<     शहडोल में शिक्षा व्यवस्था शर्मसार,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय प्रवास पर सागर पहुंचे मलूक.. <<     KHABAR : जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा- 6 प्रवेश.. <<     KHABAR : शहडोल में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, स्कूल.. <<     KHABAR : कौशल विकास योजनाओं पर होगा मंथन, जुलाई माह.. <<     BIG NEWS : रात की ड्यूटी बनी आखिरी सफर, चंदवासा.. <<     KHABAR : दूध खरीद में वैज्ञानिक मानकों की मांग,.. <<     VIDEO NEWS: मध्यप्रदेश के अखबारों में आज इन खबरों का.. <<     VIDEO NEWS: आज फिर सरकार-CJP आमने-सामने, संविधान क्लब.. <<     BIG NEWS : दांव पर लगी थी किस्मत, तभी पहुंच गई.. <<     रतलाम के आलोट में अवैध खनन रोकने पहुंचे.. <<     KHABAR : तराना-मक्सी मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर,.. <<     खरगोन जिले के बिस्टान थाने में सात दोपहिया.. <<     मुरैना में 10 साल से पक्की सड़क का इंतजार,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 24, 2025, 5:38 pm
KHABAR : प्रधानमंत्री और पत्रकारों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले पटवारी पर कार्रवाई की मांग, पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन, विधायक बोले- मामला मुख्यमंत्री को कराएंगे अवगत, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के मनासा तहसील में पदस्थ पटवारी लोकेंद्र हरित द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पत्रकारों के विरुद्ध अपमानजनक व अशालीन टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। इस टिप्पणी से पत्रकारों में भारी आक्रोश व्याप्त है। पत्रकारों ने शुक्रवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश-
मामले की जानकारी मिलने पर जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने इसे गंभीरता से लेते हुए अपर कलेक्टर बी.एल. कलेश को तत्काल जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। पत्रकारों का कहना है कि पटवारी का यह कृत्य न केवल मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का उल्लंघन है, बल्कि यह पत्रकारिता जैसे गरिमामय पेशे का सार्वजनिक अपमान भी है।

पत्रकारों ने जताया आक्रोश-
जिला युवा प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश मालवीय के नेतृत्व में पत्रकारों ने कलेक्टर और मनासा विधायक माधव मारू से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। पत्रकारों ने कहा कि एक सरकारी कर्मचारी द्वारा ऐसी अभद्र टिप्पणी संविधान और सरकारी सेवा के अनुशासन के विपरीत है। इससे समाज में पत्रकारों और मीडिया के प्रति दुर्भावना फैलने का खतरा है, जो कानून-व्यवस्था पर भी असर डाल सकती है।

विधायक माधव मारू ने जताई नाराजगी-
विधायक माधव मारू ने पटवारी की सोशल मीडिया पोस्ट देखकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने तुरंत मनासा एसडीएम किरण आंजना और जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा से फोन पर चर्चा कर पटवारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। मारू ने पत्रकारों को आश्वासन दिया कि वे मामले को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संज्ञान में लाएंगे और संबंधित पटवारी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे।

ज्ञापन सौंपने में ये रहे उपस्थित-
ज्ञापन सौंपने के दौरान युवा प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश मालवीय, सचिव विजितराव महाडिक, उपाध्यक्ष अब्दुल अली इरानी एवं मनीष बागड़ी, कोषाध्यक्ष आनंद अहिरवार, सह सचिव प्रथमसिंह डोडिया, सदस्य गोपाल मेहरा, पंकज मेनारिया, संजय यादव, महेश जैन, आकाश श्रीवास्तव, बबलू किलोरिया, आलम तोकीर, और अजय चन्द्रवंशी सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE