BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: किसान की मौत पर बवाल, शव रख सड़क पर उतरे.. <<     दुग्ध व्यापारी संघ ने उठाई मांग, दूध.. <<     BIG NEWS : बिजली के झटके ने छीनी जिंदगी, पिराना गांव.. <<     शहडोल में शिक्षा व्यवस्था शर्मसार,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय प्रवास पर सागर पहुंचे मलूक.. <<     KHABAR : जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा- 6 प्रवेश.. <<     KHABAR : शहडोल में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, स्कूल.. <<     KHABAR : कौशल विकास योजनाओं पर होगा मंथन, जुलाई माह.. <<     BIG NEWS : रात की ड्यूटी बनी आखिरी सफर, चंदवासा.. <<     KHABAR : दूध खरीद में वैज्ञानिक मानकों की मांग,.. <<     VIDEO NEWS: मध्यप्रदेश के अखबारों में आज इन खबरों का.. <<     VIDEO NEWS: आज फिर सरकार-CJP आमने-सामने, संविधान क्लब.. <<     BIG NEWS : दांव पर लगी थी किस्मत, तभी पहुंच गई.. <<     रतलाम के आलोट में अवैध खनन रोकने पहुंचे.. <<     KHABAR : तराना-मक्सी मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर,.. <<     खरगोन जिले के बिस्टान थाने में सात दोपहिया.. <<     मुरैना में 10 साल से पक्की सड़क का इंतजार,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 27, 2025, 6:10 pm
BIG NEWS : सिंगोली पुलिस को बड़ी सफलता, डोडाचुरा प्रकरण में पिछले 3 साल से फरार चल रहा 2 हजार रुपए का इनामी बदमाश जमनालाल धाकड़ चढ़ा हत्थे, अब रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे फरार अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत सिंगोली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने डोडाचुरा प्रकरण में वांछित एवं 2,000 रुपए के इनामी बदमाश जमनालाल धाकड़ को गिरफ्तार किया है, जो पिछले तीन वर्षों से फरार था।

अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया और एसडीओपी रोहित कुमार राठौर के मार्गदर्शन में सिंगोली थाना प्रभारी वी.एल. भामर व उनकी टीम ने यह कार्रवाई की।

मुखबिर की सूचना पर दबिश
26 अक्टूबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना सिंगोली के अपराध क्रमांक 37/2023 धारा 411, 472, 473 भादवि तथा अपराध क्रमांक 81/2025 धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट में फरार आरोपी जमनालाल पिता सोहनलाल धाकड़ (उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम महुपुरा, पुरण, राजस्थान) ग्राम कदवासा में मौजूद है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस दल ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय जावद में पेश किया जाएगा।

राजस्थान के कई थानों में वांछित
जमनालाल धाकड़ के विरुद्ध राजस्थान में विभिन्न थानों में मादक पदार्थ तस्करी और अन्य गंभीर अपराध दर्ज हैं, जिनमें- थाना बेगू में अपराध क्रमांक 55/2019 धारा 341, 323 भादवि, नारकोटिक्स ब्यूरो कोटा में अपराध क्रमांक 05/2020 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट, थाना मांडलगढ़ में अपराध क्रमांक 264/2023 धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट, थाना राजियासर, गंगानगर में अपराध क्रमांक 09/2020 धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट, थाना रतनगढ़, जिला नीमच में अपराध क्रमांक 101/2019 धारा 279, 427 भादवि शामिल हैं। 

इन प्रकरणों में आरोपी के विरुद्ध स्थायी वारंट जारी थे और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना संबंधित सभी थानों को भेज दी गई है।

सराहनीय कार्य
आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी वी.एल. भामर और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनके सतर्क प्रयास से पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE