BREAKING NEWS
कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी गिरोह का किया.. <<     KHABAR : दीपावली की चमक में फीकी पड़ रही माटी.. <<     KHABAR : ऐतिहासिक धर्मराजेश्वर में कल सजेगा.. <<     KHABAR : बड़वानी में एसआईआर के विरोध में छात्रों का.. <<     पाडल्या खुर्द में वन विभाग की जमीन पर चला.. <<     BIG NEWS : नीमच में बिजली कटौती का बड़ा अपडेट, शहरी.. <<     VIDEO: मुरैना में नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप.. <<     KHABAR : एमपी स्थापना दिवस पर खुद को नहीं रोक पाईं.. <<     KHABAR : कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी करने वाले.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से निकले थे घर लौटने के लिए, लेकिन.. <<     KHABAR : पटेल पब्लिक स्कूल में रन फॉर यूनिटी और.. <<     KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 28, 2025, 4:44 pm
KHABAR : साहिल बोरीवाल का वर्ल्ड चैंपियनशिप वोविनाम मार्शल आर्ट प्रतियोगिता, इंडोनेशिया के लिए चयन, मंदसौर का गौरव बढ़ाने वाले साहिल को कलेक्टर अदिती गर्ग ने दी बधाई, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। मंदसौर जिले के लिए गौरव का क्षण है कि जिले के प्रतिभावान खिलाड़ी साहिल बोरीवाल का चयन आठवीं वर्ल्ड चैंपियनशिप वोविनाम मार्शल आर्ट प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो 1 नवंबर से 9 नवंबर तक इंडोनेशिया में आयोजित की जाएगी।

जिला खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग विजेंद्र देवड़ा ने बताया कि साहिल बोरीवाल वर्तमान में इनकम टैक्स विभाग, गुवाहाटी (असम) में पदस्थ हैं और उन्होंने निरंतर परिश्रम एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।

मध्यप्रदेश वोविनाम एसोसिएशन के वर्किंग सेक्रेटरी गगन कुरील ने जानकारी देते हुए बताया कि साहिल बोरीवाल का चयन मिक्स मार्शल आर्ट एसोसिएशन एवं जिला वोविनाम एसोसिएशन मंदसौर से हुआ है।

इस उपलब्धि पर कलेक्टर अदिती गर्ग ने बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साहिल बोरीवाल ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन से न केवल मंदसौर बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनके इस चयन से जिले के अन्य युवाओं को भी खेल के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने की प्रेरणा मिलेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE