BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: किसान की मौत पर बवाल, शव रख सड़क पर उतरे.. <<     दुग्ध व्यापारी संघ ने उठाई मांग, दूध.. <<     BIG NEWS : बिजली के झटके ने छीनी जिंदगी, पिराना गांव.. <<     शहडोल में शिक्षा व्यवस्था शर्मसार,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय प्रवास पर सागर पहुंचे मलूक.. <<     KHABAR : जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा- 6 प्रवेश.. <<     KHABAR : शहडोल में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, स्कूल.. <<     KHABAR : कौशल विकास योजनाओं पर होगा मंथन, जुलाई माह.. <<     BIG NEWS : रात की ड्यूटी बनी आखिरी सफर, चंदवासा.. <<     KHABAR : दूध खरीद में वैज्ञानिक मानकों की मांग,.. <<     VIDEO NEWS: मध्यप्रदेश के अखबारों में आज इन खबरों का.. <<     VIDEO NEWS: आज फिर सरकार-CJP आमने-सामने, संविधान क्लब.. <<     BIG NEWS : दांव पर लगी थी किस्मत, तभी पहुंच गई.. <<     रतलाम के आलोट में अवैध खनन रोकने पहुंचे.. <<     KHABAR : तराना-मक्सी मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर,.. <<     खरगोन जिले के बिस्टान थाने में सात दोपहिया.. <<     मुरैना में 10 साल से पक्की सड़क का इंतजार,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 29, 2025, 10:57 am
BIG NEWS : मंदसौर की नई आबादी थाना पुलिस और मुखबिर की पुख्ता सूचना, जब अंतरराज्यीय तस्करों ने लगाया मोटरसाइकिल में टॉप गैर तो रास्ते में मिली खाकी की घेराबंदी, फिर जैसे ही अधिकारियों ने ली तलाशी, माजरा देख उड़ गए होश, जानिये ऐसा क्या छिपाकर ले जा रहे थे उमराव और राजेंद्र, अब रहेंगे सलाखों के पीछे, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ अभियान के तहत नई आबादी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 750 ग्राम एमडी पाउडर और 10 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद किया गया है। जब्त मादक पदार्थों की कुल कीमत लगभग 7.70 लाख बताई जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल और नगर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्रसिंह भास्कर के निर्देशन में, थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में की गई।

दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति हीरो पैशन प्लस मोटरसाइकिल (एमपी 14 एमएच 9506) से एमडी पाउडर और डोडाचूरा लेकर सीतामऊ-डिगांव होते हुए मंदसौर हाईवे की ओर जा रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने सीतामऊ रोड स्थित बंजारी बालाजी मंदिर गेट के पास घेराबंदी कर दबिश दी और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान-
- उमराव सिंह पिता मैहताब सिंह सोंधिया (37 वर्ष) निवासी गरड़ा, थाना शामगढ़।
- राजेंद्र सिंह उर्फ नैपाल सिंह पिता मान सिंह सोंधिया (36 वर्ष) निवासी काली तलाई, थाना भवानीमंडी, जिला झालावाड़ (राजस्थान)।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 750 ग्राम एमडी पाउडर (कीमत 7,50,000), 10 किलो डोडाचूरा (कीमत 20,000), हीरो पैशन प्लस मोटरसाइकिल एमपी 14 एमएच 9506 (कीमत 50,000) जब्त की। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 228/25, धारा 8/15, 22, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस टीम फरार आरोपियों धीरज उर्फ धीरप सिंह सोंधिया निवासी गरड़ा तथा धीरप सिंह सोंधिया निवासी घाटाखेड़ी की तलाश में जुटी है।

कार्रवाई में शामिल टीम-
उप निरीक्षक कुलदीप सिंह राठौर, थाना नई आबादी टीम सहित सायबर सेल का सक्रिय सहयोग रहा।-  पुलिस अधीक्षक कार्यालय, मंदसौर

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE