BREAKING NEWS
KHABAR : भाला मारते ही निकला था पानी, देवनारायण से.. <<     KHABAR : खजुराहो में सेवा संकल्प अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : 45 किलो 390 ग्राम डोडाचूरा जब्त, दो कारों और 68.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में रचा गया ऐतिहासिक कीर्तिमान, 33.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी,.. <<     KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 30, 2025, 4:11 pm
BIG NEWS: मंदसौर में 8 लाख के ड्रग्स जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार:750 ग्राम MD पाउडर और 10 किलो डोडाचूरा के साथ पकड़े गए

Share On:-

मंदसौर की नई आबादी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 750 ग्राम एमडी पाउडर और 10 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त किया गया है। जब्त किए गए मादक पदार्थ और बाइक की कुल अनुमानित कीमत 8 लाख 20 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य फरार हैं।

मुखबिर की सूचना पर की घेराबंदी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति हीरो पैशन प्लस मोटरसाइकिल (MP14MH9506) से एमडी पाउडर और डोडाचूरा लेकर सीतामऊ-डिगांव होते हुए मंदसौर हाईवे की ओर जा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर सीतामऊ रोड स्थित बंजारी बालाजी मंदिर गेट के पास नाकाबंदी की।

मंदसौर और राजस्थान के तस्कर गिरफ्तार पुलिस ने मौके से उमराव सिंह (37 वर्ष), निवासी गरड़ा चौकी चंदवासा, थाना शामगढ़ (मंदसौर), और राजेंद्र सिंह उर्फ नैपाल सिंह (36 वर्ष), निवासी काली तलाई, थाना भवानीमंडी, जिला झालावाड़ (राजस्थान) को गिरफ्तार किया।

7.50 लाख का MD पाउडर, 20 हजार का डोडाचूरा जब्त आरोपियों के कब्जे से 750 ग्राम एमडी पाउडर (अनुमानित कीमत ₹7,50,000), 10 किलो डोडाचूरा (अनुमानित कीमत ₹20,000) और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही हीरो पैशन प्लस मोटरसाइकिल (कीमत ₹50,000) जब्त की गई है। इस प्रकार कुल ₹8,20,000 का माल जब्त किया गया है।

दो आरोपी फरार, NDPS एक्ट में केस दर्ज नई आबादी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह राठौड़ ने बताया कि इस मामले में धीरप उर्फ धीरज सिंह सोंधिया (निवासी गरड़ा चौकी चंदवासा) और धीरप सिंह सोंधिया (निवासी घाटाखेड़ी) फरार हैं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15, 22, 29 के तहत प्रकरण क्रमांक 228/25 दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE