BREAKING NEWS
KHABAR : भाला मारते ही निकला था पानी, देवनारायण से.. <<     KHABAR : खजुराहो में सेवा संकल्प अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : 45 किलो 390 ग्राम डोडाचूरा जब्त, दो कारों और 68.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में रचा गया ऐतिहासिक कीर्तिमान, 33.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी,.. <<     KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 31, 2025, 4:00 pm
BIG NEWS : अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एमडी ड्रग्स और अल्प्राजोलम के साथ धराए अशोक और अनंतलाल, इतने लाख से अधिक का माल जप्त, अब रहेंगे सलाखों के पीछे, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। कोतवाली पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर 18 लाख से अधिक कीमत का मादक पदार्थ जब्त किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से एमडी ड्रग्स और अल्प्राजोलम जैसी खतरनाक नशीली दवाओं के साथ एक मोटरसाइकिल भी बरामद की।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई- 
दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि महू-नीमच रोड, नाका नंबर 10 हाईवे के पास कुछ व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स और अल्प्राजोलम की तस्करी करने की फिराक में हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली पुलिस ने मौके पर दबिश दी और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी-
- अशोक पिता गोपाल धनगर (24 वर्ष), निवासी ग्राम घोटारसी, थाना हथुनिया, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)
- अनंतलाल पिता कन्हैयालाल दमामी (46 वर्ष), निवासी ग्राम घोटारसी, थाना हथुनिया, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)

जप्त सामग्री- 
- एमडी ड्रग्स - 80 ग्राम, कीमत लगभग 8 लाख
- अल्प्राजोलम - 100 ग्राम, कीमत लगभग 10 लाख
- टीवीएस मोटरसाइकिल, कीमत 40 हजार
कुल जप्त सामग्री का मूल्य - 18 लाख 40 हजार रुपये।

मामला दर्ज, अन्य आरोपियों की तलाश जारी- 
पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 584/2025 दर्ज किया है, जिसमें धारा 8/22, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि फरार सहयोगियों और तस्करी नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा सके।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका- 
इस कार्रवाई में निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ (थाना प्रभारी, कोतवाली) और उनकी टीम की सक्रियता और तत्परता की महत्वपूर्ण भूमिका रही। नीमच पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि नशीले पदार्थों के खिलाफ जिले में निरंतर अभियान चलाया जा रहा है, ताकि युवाओं को इस जहर से बचाया जा सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE