BREAKING NEWS
BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 1, 2025, 4:18 pm
KHABAR : कूडो एशियाई चैंपियनशिप के लिए हुआ शाजापुर की अनुज्ञा शर्मा का चयन, टोक्यो (जापान) में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व, जिले का नाम किया रोशन, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। जिले की प्रतिभाशाली कूडो खिलाड़ी अनुज्ञा शर्मा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। अनुज्ञा का चयन कूडो एशियाई चैंपियनशिप 2025 के लिए हुआ है, जो 2 से 5 नवंबर 2025 तक टोक्यो (जापान) में आयोजित की जाएगी।

इससे पूर्व 2 एवं 3 अगस्त 2025 को एथलेटिक जिम, सूरत (गुजरात) में एशियन चैंपियनशिप ट्रायल्स आयोजित हुए थे, जिसमें देशभर के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया। इन ट्रायल्स में अनुज्ञा ने अपने वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइट जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया और भारत टीम में चयनित हुईं।

चयन के बाद हांशी मेहुल वारा एवं डॉ. मो. एजाज़ खान ने अनुज्ञा का मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन किया। उनके मार्गदर्शन में ही अनुज्ञा ने यह उपलब्धि हासिल की।

भारत की कूडो टीम 31 अक्टूबर 2025 को हांशी मेहुल वारा के नेतृत्व में मुंबई से टोक्यो (जापान) के लिए रवाना हुई। रवाना होने से पूर्व 30 अक्टूबर 2025 को टीम की मुलाकात शिहान अक्षय कुमार से हुई, जिन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए अनुज्ञा को प्रोत्साहित किया कि वे टोक्यो में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश के लिए पदक अर्जित करें।

कूडो एशियाई चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करना अनुज्ञा के लिए गौरव का क्षण है। यह उपलब्धि नीमच जिले, मध्यप्रदेश राज्य और पूरे देश के लिए गर्व की बात है।

जिलेवासियों ने अनुज्ञा शर्मा को उनकी इस सफलता पर शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है तथा टोक्यो में विजय प्राप्त करने की प्रार्थना की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE