नीमच। बघाना थाना क्षेत्र की एकता कॉलोनी से 13 वर्षीय बालिका कटरिना पिता विदोश पारदी 30 अक्टूबर की शाम से लापता है। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश प्रारंभ की है।
जानकारी के अनुसार कटरिना शाम करीब 7.30 बजे दुकान जाने का कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो उसके दादा भारत पिता सुखलाल पारदी (उम्र 65 वर्ष) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना बघाना पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 58/2025 एवं अपराध क्रमांक 339/2025, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार बालिका रंग गेहुआं, कद लगभग 4 फुट, शरीर गठीला, पहनावा लाल शर्ट व सफेद पैंट है। किसी भी व्यक्ति को अगर उक्त बालिका के संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो थाना प्रभारी बघाना 9479995545, पुलिस थाना बघाना 7049142030 व पुलिस कंट्रोल रूम नीमच 7049101042 पर सूचना दे सकते हैं। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।