मंदसौर/भानपुरा। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन में भानपुरा पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के ग्राम ओसारा में संचालित एक कथित देह व्यापार के अड्डे पर छापा मारा।
टीआई आरसी दांगी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर नाबालिग बालिकाओं सहित कुल 13 व्यक्तियों को पकड़ा। सभी को आवश्यक पूछताछ एवं चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।
एसपी विनोद मीना द्वारा जिले में देह व्यापार जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भानपुरा पुलिस की यह कार्रवाई बड़ी सफलता के रूप में देखी जा रही है।
पुलिस का कहना है कि इस प्रकार के अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा समाज में नैतिकता एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।