रतलाम। खेलो इंडिया के अंतर्गत रविवार को शहर के छत्रीपुल स्थित पंजाबी समाज धर्मशाला में एक दिवसीय किक बॉक्सिंग वूमेन्स लीग का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में रतलाम सहित जावरा, इंदौर, उज्जैन, देवास और नीमच से करीब 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
दिनभर चली खेल गतिविधियों में प्रतिभागियों ने किक बॉक्सिंग, तलवारबाजी, शस्त्रकला, लाठी, पंच और किक जैसे इवेंट्स में दमखम दिखाया। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं में आत्मरक्षा और खेल भावना को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम का आयोजन एमेच्योर स्पोर्ट्स किक बॉक्सिंग एसोसिएशन मध्यप्रदेश एवं खेलो इंडिया अस्मिता किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में किया गया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद वाले और सचिव आशुतोष ददीच की अध्यक्षता में पूरी टीम ने आयोजन को सफल बनाया।
एमेच्योर किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ रतलाम के सचिव व राष्ट्रीय रेफरी जितेंद्र राठौड़ ने बताया कि सभी खिलाड़ियों का ऑनलाइन पंजीयन सरकारी पोर्टल पर किया गया था। विजेता खिलाड़ियों का चयन आगामी जोनल ट्रायल प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
ऑफिशियल टीम में दिनेश मटके, सूरज केशरी, शुभम खराड़ी, आकांक्षा यादव, वीर, आशीष चौहान, पिंकी रोहिदास, शिवानी चौहान, आरती सोलंकी, प्रतिज्ञा कुंवर, तुलसी मालवीय और शिवानी चौधरी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
चिराग असरानी और शुभम तलोदिया ने बताया कि खेल गतिविधियां पूरे दिन चलीं और खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जयवंत कोठारी, दीपेंद्रसिंह ठाकुर, मनोहर पोरवाल, अनिता कटारिया, अनिता पाहुजा और सपना त्रिपाठी रहे।