चित्तौड़गढ़। निंबाहेड़ा में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में मॉर्निंग क्लब निंबाहेड़ा ने NFA क्लब निंबाहेड़ा को 2–0 से हराकर शानदार जीत दर्ज करते हुए चेम्पियन ट्रॉफी पर कब्जा किया। मंगलवार को पेच एरिया स्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री उदयलाल आंजना के कार्यालय पर चैंपियन मॉर्निंग फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों ने पहुंचकर पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना एवं जिला फुटबॉल संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष पूरण आंजना से आशीर्वाद प्राप्त किया। पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना एवं जिलाध्यक्ष पूरण आंजना ने सभी खिलाड़ियों का माल्यार्पण कर उपर्णा ओढ़ाकर एवं मिठाई से मुंह मीठा करा कर जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना ने सभी चैम्पियन खिलाड़ियों को 1100–1100 रुपए की नकद राशि इनाम प्रदान कर उनका उत्साह वर्धन किया।
इस अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष सुभाष चंद्र शारदा, नगर कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी, चित्तौड़गढ़ जिला फुटबाल संघ के कोषाध्यक्ष मनोज पारख, उपाध्यक्ष एवं मॉर्निंग क्लब के अध्यक्ष मोहम्मद कुरैशी, जिला फुटबॉल संघ सचिव फैसल खान, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के नगर अध्यक्ष रोमी पोरवाल, पूर्व पार्षद राजेश सांड, व्यवसायी गोपाल नरेड़ी, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि वेणीराम जाट, रोहित राठौर सहित मॉर्निंग क्लब के कोच भैया भाई कुरेशी, मैनेजर युसूफ भाई, सचिव तस्लीम अहमद, अरुण कोहली, टीम के कप्तान दीपांशु चनार, सुनील लोहार फरहान कुरेशी अमन नायक साहिल खान परवेज मेव टीम के सदस्य असलम भाई शोएब खान सोहेल खान पिंटू भाई गुड्डू भाई सलमान फरीद विकास आशु रेहान साजन तबरेज फरदीन जाहिद शोएब कुरैशी कालू भाई कुरेशी शाहरुख बुरहान फिरोज कुरेशी छोटू, आसिफ मेव, पप्पू दा, सानिया खान अनुराधा बीलवाल, एवं कांग्रेस कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन इत्यादि उपस्थित थे।