BREAKING NEWS
BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 5, 2025, 12:34 pm
KHABAR : शाजापुर की अनुज्ञा शर्मा ने एशियाई कप चैंपियनशिप में किया देश का नाम रोशन, शानदार प्रदर्शन करते हुए जीता ब्रॉन्ज मेडल, लगा बधाईयों का तांता, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर

Share On:-

शाजापुर। शाजापुर की बेटी अनुज्ञा शर्मा ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। अनुज्ञा ने जापान के टोक्यो में आयोजित एशियाई कूडो कप चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

अनुज्ञा ने अपनी कैटेगरी (–220) में बेहतरीन फाइट करते हुए यह सफलता हासिल की। उनका चयन इस चैंपियनशिप के लिए 2 और 3 अगस्त 2025 को सूरत (गुजरात) स्थित एथलेटिका जिम में आयोजित एशियाई चैंपियनशिप ट्रायल में हुआ था, जिसमें देशभर के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। अनुज्ञा ने ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत की टीम में स्थान बनाया।

एशियाई कूडो चैंपियनशिप 2 से 5 नवंबर 2025 तक टोक्यो, जापान में आयोजित हुई। प्रतियोगिता से पहले कूडो इंडिया टीम ने शिहान अक्षय कुमार से भेंट की, जिन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित किया। टीम इंडिया का नेतृत्व हांशी मेहुल वोहरा ने किया और टीम 31 अक्टूबर 2025 को मुंबई से जापान रवाना हुई।

इस उपलब्धि के पीछे अनुज्ञा की कड़ी मेहनत और उनके मार्गदर्शकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्हें कूडो एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद एजाज़ खान और शाजापुर कोच राजीव लोचन शर्मा का मार्गदर्शन मिला।

अनुज्ञा ने अपनी मेहनत से शाजापुर, मध्य प्रदेश और भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उन्होंने अपने दादा मनोहरलाल शर्मा, स्वर्गीय दादी चंद्रकला शर्मा, माता शीलू शर्मा और पिता राजीव लोचन शर्मा का नाम गौरवान्वित किया है। अनुज्ञा की इस उपलब्धि पर परिजनों, प्रशिक्षकों, रिश्तेदारों और शहरवासियों ने उन्हें बधाई दी है। यह जानकारी कूडो एसोसिएशन शाजापुर के सचिव एवं कोच राजीव लोचन शर्मा द्वारा दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE