BREAKING NEWS
KHABAR : कौशल विकास योजनाओं पर होगा मंथन, जुलाई माह.. <<     BIG NEWS : रात की ड्यूटी बनी आखिरी सफर, चंदवासा.. <<     KHABAR : दूध खरीद में वैज्ञानिक मानकों की मांग,.. <<     VIDEO NEWS: मध्यप्रदेश के अखबारों में आज इन खबरों का.. <<     VIDEO NEWS: आज फिर सरकार-CJP आमने-सामने, संविधान क्लब.. <<     BIG NEWS : दांव पर लगी थी किस्मत, तभी पहुंच गई.. <<     रतलाम के आलोट में अवैध खनन रोकने पहुंचे.. <<     KHABAR : तराना-मक्सी मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर,.. <<     खरगोन जिले के बिस्टान थाने में सात दोपहिया.. <<     मुरैना में 10 साल से पक्की सड़क का इंतजार,.. <<     BIG NEWS : छात्रावास से छात्रा के गायब होने से.. <<     KHABAR : स्वच्छता पर सख्त हुई नपा, सड़क पर गंदगी.. <<     BIG REPORT : धामनिया में रातों-रात प्लॉट आवंटन का.. <<     KHABAR : कीचड़ में फंसी जिंदगी, 10 साल बाद भी नहीं बनी.. <<     मुंगावली में पेपर लीक पर फूटा NSUI का गुस्सा,.. <<     KHABAR : अवैध खनन रोकने पहुंचे पटवारी पर खनन.. <<     KHABAR : हाई सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान पर सीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 7, 2025, 12:13 pm
BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ निम्बाहेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नीमच-चित्तौड़गढ़ रोड पर घेराबंदी कर रोकी वरना कार, फिर जैसे ही पूछताछ के बाद ली तलाशी, माजरा देख उड़ गए होश, जानिये ऐसा क्या छुपाकर ले जा रहा था अंकित, अब रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी के दौरान एक कार से 4 किलो 635 ग्राम एमडीएमए (मौली) पाउडर बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर परिवहन में प्रयुक्त वरना कार को जप्त किया है।

पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त, परिवहन एवं भंडारण करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह और पुलिस उप अधीक्षक निम्बाहेड़ा बद्रीलाल के मार्गदर्शन में, थानाधिकारी रामसुमेर (पु.नि.) के सुपरविजन में उप निरीक्षक कन्हैयालाल के नेतृत्व में गठित टीम हेड कांस्टेबल हरविंदर सिंह एवं कांस्टेबल रणजीत, रणजीत जाखड़, राकेश, विजय सिंह, हेमंत कुमार और बहादुर द्वारा यह कार्रवाई की गई।

टीम द्वारा नीमच-चित्तौड़गढ़ हाईवे स्थित जलिया चेक पोस्ट पर की जा रही नाकाबंदी के दौरान नीमच की ओर से आ रही वरना कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में डिक्की के अंदर रखे थैले से चार पारदर्शी प्लास्टिक की थैलियों में भरा एमडीएमए (मौली) पाउडर बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 4 किलो 635 ग्राम पाया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित सिंह (30 वर्ष) पुत्र राजेंद्रसिंह सिसोदिया राजपूत, निवासी 87 आनंद विहार, मंदसौर (म.प्र.), थाना कोतवाली, जिला मंदसौर के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। अवैध एमडीएमए पाउडर की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क की जांच जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE