BREAKING NEWS
BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 7, 2025, 6:39 pm
KHABAR : नीमच में 69वीं राज्य स्तरीय शालेय जूडो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 19 वर्ष बालक/बालिका वर्ग के खिलाड़ी ले रहे हैं भाग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। 69वीं राज्य स्तरीय शालेय जूडो प्रतियोगिता (19 वर्ष बालक/बालिका वर्ग) का शुभारंभ शुक्रवार को श्रीनाथ मैरिज गार्डन, नीमच सिटी में हुआ। यह प्रतियोगिता 7 से 11 नवम्बर 2025 तक आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम का आयोजन नौमध शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत किया गया है। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि थे  विधायक ओमप्रकाश सखलेचा (विधानसभा क्षेत्र जावद)।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वाति चौपड़ा (अध्यक्ष, नगर पालिका नीमच), एस.एम. मागरिया (जिला शिक्षा अधिकारी, नीमच), मनोज जैन (सहायक संचालक शिक्षा), सावित्री मालवीय (जिला क्रीड़ा अधिकारी), ज्ञानवर्धन श्रीवास्तव (प्रतियोगिता नोडल अधिकारी), मस्त सिंह कुमावत, मुकेश जैन एवं ओ.पी. बंसल (प्रतियोगिता संयोजक) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। इसके पश्चात सांदीपनी विद्यालय नीमच की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना की सुंदर प्रस्तुति दी।
म.ल. बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय नीमच सिटी की छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।

मुख्य अतिथि विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, समर्पण और मित्रता की भावना विकसित करते हैं। खिलाड़ियों को राज्य से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक आगे बढ़ने का संकल्प लेना चाहिए। नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा ने कहा कि जूडो जैसे खेल मानसिक और शारीरिक दोनों रूपों से व्यक्ति को सशक्त बनाते हैं तथा आत्मविश्वास बढ़ाते हैं।

इस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न संभागों से 57 बालक, 64 बालिका खिलाड़ी, एवं 32 कोच, मैनेजर और निर्णायक भाग ले रहे हैं। शनिवार से विभिन्न वर्गों में प्रतियोगी मुकाबलों का संचालन प्रारंभ होगा। कार्यक्रम के अंत में सहायक संचालक मनोज जैन ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE