BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 7, 2025, 7:26 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की निकुंभ थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब मुखबिर की सूचना पर की घेराबंदी तो मिली बड़ी सफलता, एस्कॉर्टिंग के साथ भारी मात्रा में हो रही थी तस्करी, मौके से तीन आरोपी गिरफ्तार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। निकुंभ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 किलो 57 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा परिवहन करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही डोडाचूरा की पिकअप गाड़ी को एस्कॉर्ट कर रहे दो आरोपियों को भी पुलिस ने दबोचा है। पुलिस ने मौके से एक पिकअप वाहन एवं एक पल्सर मोटरसाइकिल जब्त की है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन एवं डीवाईएसपी देशराज कुलदीप के निकट पर्यवेक्षण में थानाधिकारी अमृतलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।

पुलिस को डीएसटी टीम से सूचना मिली थी कि मालनखेड़ी क्षेत्र में अवैध अफीम डोडाचूरा का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर मालनखेड़ी में नाकाबंदी की गई, जहां से एक पिकअप गाड़ी को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन से 130 किलो 57 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके से गरीबराम पुत्र गजाराम जाट (30 वर्ष), निवासी जनाना थाना मुण्डवा, जिला नागौर को गिरफ्तार किया। वहीं पिकअप को एस्कॉर्ट कर रहे दो आरोपियों कन्हैयालाल पुत्र बाबूलाल भील (33 वर्ष) एवं रघुनाथ पुत्र देवीलाल प्रजापत (35 वर्ष), दोनों निवासी मंगरोला, थाना भावगढ़, जिला मंदसौर (म.प्र.) को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन एवं पल्सर मोटरसाइकिल जब्त कर ली है।

कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम-
एसआई अमृतलाल, हैडकॉन्स्टेबल प्रमोद कुमार, कॉन्स्टेबल थानसिंह, रतनसिंह, मनोज, अमित, कमलेश, बलराम, ओमप्रकाश एवं अजय कुमार

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE