BREAKING NEWS
KHABAR : गुंदीपाड़ा घटना में कलेक्टर के निर्देशन.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशि वालों के लिए लझनों भरा रहेगा.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मंदसौर में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : मंदसौर में जर्जर भवनों पर चला प्रशासन का.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : प्रशासन आपके द्वार-समाधान अबकी बार.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिले में किरायेदारों एवं बाहरी.. <<     KHABAR : संगठन महासचिव संजय कामले ने पूर्व विधायक.. <<     NEWS : सामाजिक बहिष्कार एवं अवैध झगड़ा राशि वसूली.. <<     KHABAR : अप्रेजल प्रणाली के विरोध में संविदा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम पिपलिया रूंडी और 35 साल.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लोक.. <<     NEWS : सोशल मीडिया भाजपा की विचारधारा और योजनाओं.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की सदर निंबाहेड़ा थाना पुलिस और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 9, 2025, 5:53 pm
NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में दृष्टिबाधित विद्यार्थियों की प्रथम राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता, ध्वजारोहण के साथ हुई शुरूआत, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ में दृष्टिबाधित विद्यार्थियों की प्रथम राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन ध्वजारोहण के साथ आरम्भ हुआ। लक्ष्मी लाल स्वर्णकार संयुक्त सचिव दृष्टिहीन क्रीड़ा परिषद अजमेर एवं आयोजन सचिव ने बताया कि सर्व प्रथम मॉं सरस्वती का पूजन किया गया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि हिमांशु समदानी अध्यक्ष सीवीआरटी 361 तथा अध्यक्षता प्रमोद कुमार दशोरा अति. जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा, चित्तौड़गढ़ तथा विशिष्ट अतिथि दीपक पगारिया, शंशाक चीपड, ऋषभ सिसोदिया, ऋषि ईनाणी, स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश छीपा के सानिध्य में उद्घाटन सत्र का आयोजन किया गया। स्वागत उद्बोधन में एडीपीसी समग्र शिक्षा ने बताया की दिव्यांग विद्यार्थी के शैक्षिक, सामाजिक समावेशन हेतु समान अवसर एवं भागीदारी के लिए अवसर प्रदान करना नितान्त आवश्यक है। इस क्रम में सीवीआरटी के अध्यक्ष मे कहा कि दिव्यांग को अवसर प्रदान करने की दृष्टि से विगत तीन वर्षाे से चित्तौड़गढ़ में राज्य स्तरीय खेल गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके सार्थक परिणाम दिखे जा सकते है।
स्वागत उद्बोधन दृष्टिहीन क्रीड़ा परिषद अजमेर के संयुक्त सचिव लक्ष्मी लाल स्वर्णकार द्वारा किया गया तथा परिषद के विगत 45 वर्षाे की प्रगति से सभी को अवगत किराया। आयोजन के दौरान एडीपीसी समग्र शिक्षा द्वारा उद्घाटन घोषणा की गई तथा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। समस्त खिलाडियो को प्रतियोगिता के टीशर्ट वितरित किये गये।
 निर्णायक रेखा चौधरी, रतन गुर्जर, राजेन्द्र गालव, मनोहर कुमावत, दीलिप सिंह, हरिश, कैलाश, कमल सिह चुण्डावत, 9 नवंबर को कुल तीन मैच खेले यथा राजकीय आवासीय अंध विद्यालय आगणवा जोधपुर से नेत्रहीन कल्याण संघ जयपुर जिसमें अगणवा विजय रहा। दूसरा मैच नेत्रहीन विकास संस्थान जोधपुर का राजकीय प्रज्ञाचक्षु राउमावि अंध विद्यालय उदयपुर के साथ जिसमें उदयपुर विजेता रहा। तीसरा मैच राजकीय राउमावि अंध विद्यालय आदर्श नगर अजमेर का राजकीय आवासीय अंध विद्यालय आगणवा जोधपुर से हुआ जिसमें आगणवा विजेता रही।  10.11.2025 को तीसरे स्थान हेतु नेत्रहीन विकास संस्थान जोधपुर का राजकीय प्रज्ञाचक्षु राउमावि अंध विद्यालय उदयपुर के साथ तथा फाईलन मैच राजकीय आवासीय अंध विद्यालय आगणवा जोधपुर से राजकीय राउमावि अंध विद्यालय आदर्श नगर अजमेर के साथ होगा।
 कार्यक्रम का संचालन हेमेन्द्र कुमार सोनी संदर्भ व्यक्ति ब्ूैछ कार्य समन्वयक तथा आभार अम्बा लाल गुर्जर परिषद संयुक्त सचिव द्वारा व्यक्त किया गया।
आयोजन मे क्रिकेट के अन्तराष्ट्रीय खिलाडी राजेन्द्र वर्मा अध्यापक राजकीय आवासीय अंध विद्यालय आगणवा जोधपुर तथा बैंक मैनेजर अम्बा लाल गुर्जर जोधपुर एथेलेटिक्स खिलाडी का शॉल व उपरणो से सम्मान किया गया।
इस अवसर पर कैलाश चन्द्र धोबी, शबीया कौसर, रमेश चन्द्र सेन, स्थानीय विद्यालय की कबड्डी टीम के खिलाडी, गोवर्धन आचार्य, धर्मराज चौधरी, नन्द किशोर, चिकित्सा कार्मिक, दल प्रभारी तथा टीम मैनेजर आदि उपस्थित रहें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE