BREAKING NEWS
KHABAR : कौशल विकास योजनाओं पर होगा मंथन, जुलाई माह.. <<     BIG NEWS : रात की ड्यूटी बनी आखिरी सफर, चंदवासा.. <<     KHABAR : दूध खरीद में वैज्ञानिक मानकों की मांग,.. <<     VIDEO NEWS: मध्यप्रदेश के अखबारों में आज इन खबरों का.. <<     VIDEO NEWS: आज फिर सरकार-CJP आमने-सामने, संविधान क्लब.. <<     BIG NEWS : दांव पर लगी थी किस्मत, तभी पहुंच गई.. <<     रतलाम के आलोट में अवैध खनन रोकने पहुंचे.. <<     KHABAR : तराना-मक्सी मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर,.. <<     खरगोन जिले के बिस्टान थाने में सात दोपहिया.. <<     मुरैना में 10 साल से पक्की सड़क का इंतजार,.. <<     BIG NEWS : छात्रावास से छात्रा के गायब होने से.. <<     KHABAR : स्वच्छता पर सख्त हुई नपा, सड़क पर गंदगी.. <<     BIG REPORT : धामनिया में रातों-रात प्लॉट आवंटन का.. <<     KHABAR : कीचड़ में फंसी जिंदगी, 10 साल बाद भी नहीं बनी.. <<     मुंगावली में पेपर लीक पर फूटा NSUI का गुस्सा,.. <<     KHABAR : अवैध खनन रोकने पहुंचे पटवारी पर खनन.. <<     KHABAR : हाई सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान पर सीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 10, 2025, 5:09 pm
BIG NEWS : मंदसौर की खाकी ने किया इस बड़ी वारदात का पर्दाफाश, रतलाम-नीमच-मंदसौर सहित कई ज़िलों में सक्रिय वॉन्टेड गैंग के तीन आरोपी चढ़े हत्थे, पूछताछ में कबूला जुर्म व कई घटनाएं, अब रहेंगे सलाखों के पीछे, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। जिले के ग्राम आक्या में हुई लूट की वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक पर्दाफाश करते हुए एक बड़े अंतर-जिला अपराधी गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग के दो मुख्य आरोपियों सहित एक विधि-विवादित बालक को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

पकड़े गए आरोपियों से लूटे गए स्वर्ण आभूषण, नगदी और दो चोरी की गई मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं। गैंग के अन्य सदस्यों के खिलाफ नीमच, मंदसौर, रतलाम सहित अन्य ज़िलों और पड़ोसी राज्यों में आधा दर्जन से अधिक नकबजनी, चैन स्नैचिंग, लूट और वाहन चोरी जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं। कुछ मामलों में हत्या की वारदातों में भी इनके शामिल होने की बात सामने आई है।

घटना का विवरण
दिनांक 27 सितंबर 2025 की रात फरियादी प्रकाश माली निवासी ग्राम आक्या ने थाना दलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मध्यरात्रि में 4–5 अज्ञात बदमाश दरवाजे का नकूचा तोड़कर घर में घुसे। बदमाशों ने सो रही पत्नी और बेटी को चाकू दिखाकर धमकाया और सोने के जेवरात व नगदी लूट ली। इस पर थाना दलौदा में अपराध क्रमांक 393/2025 धारा 309(4) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई-
पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीना के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीएस बघेल एवं एसडीओपी कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में विभिन्न टीमें गठित की गईं। तत्कालीन थाना प्रभारी दलौदा उपनिरीक्षक मनोज गर्ग, थाना प्रभारी दलौदा शुभम व्यास और चौकी प्रभारी कचनारा उपनिरीक्षक पूर्णिमा सिंह सहित पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और साइबर सेल की मदद से 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सघन जांच में रतलाम-नीमच-मंदसौर सहित विभिन्न जिलों में सक्रिय वॉन्टेड गैंग का सुराग मिला।

गिरफ्तारी और पूछताछ में बड़ा खुलासा-
सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गैंग के मुख्य सदस्य आर्यन पिता सुरेश मालवीय (19 वर्ष), निवासी हाड़ी पिपल्या, जिला नीमच को चोरी की गई टीवीएस स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने गैंग के अन्य सदस्यों  जोनी पिता रवि बाछड़ा, अंशुल पिता शांतिलाल, निलेश पिता गुड्डा बाछड़ा, पिंकेश पिता श्यामलाल बाछड़ा, मोहित पिता अनिल, परवेश पिता प्रकाश बाछड़ा, अभिषेक पिता राजेंद्र डाबर बाछड़ा एवं अनीता पति अभिषेक बाछड़ा के नाम उजागर किए। आरोपी आर्यन ने स्वीकार किया कि वे सभी मिलकर नीमच, मंदसौर, रतलाम में कई लूट, चोरी और वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। उन्होंने लूट का माल पप्पू पिता नंदू बाछड़ा (निवासी हाड़ी पिपल्या) और अनीता पति अभिषेक बाछड़ा (निवासी बर्डिया, जिला नीमच) को बेचने की बात भी कबूल की।

जप्तशुदा माल-
04 सोने के मोती सहित मंगलसूत्र, झुमकी (टॉप्स), झुमकीदार झेले, 06 सोने के मोती सहित मंगलसूत्र, 38,000 नगद, 02 चोरी की गई मोटरसाइकिलें (कुल मूल्य लगभग 1,00,000), अन्य चोरी का माल बरामद करने हेतु प्रयास जारी।

गिरफ्तार आरोपी-
आर्यन पिता सुरेश मालवीय, निवासी हाड़ी पिपल्या (नीमच), जोनी पिता रवि बाछड़ा, निवासी हाड़ी पिपल्या (नीमच), एक विधि-विवादित बालक।

फरार आरोपी-
अंशुल पिता शांतिलाल, निलेश पिता गुड्डा बाछड़ा, पिंकेश पिता श्यामलाल बाछड़ा, मोहित पिता अनिल, 
पप्पू पिता नंदू बाछड़ा, परवेश पिता प्रकाश बाछड़ा, अभिषेक पिता राजेंद्र डाबर बाछड़ा, अनीता पति अभिषेक बाछड़ा।

अपराध रिकॉर्ड-
आर्यन के खिलाफ म.प्र. और राजस्थान में 07 अपराध (नकबजनी, चोरी, लूट, डकैती) दर्ज
अंशुल के खिलाफ 02 अपराध
प्रवेश के खिलाफ अपहरण का मामला
मोहित के खिलाफ 13 गंभीर अपराध, जिनमें डकैती और जहरीली शराब प्रकरण भी शामिल
पिंकेश के खिलाफ 01 अपराध
अभिषेक के खिलाफ 01 लूट का मामला

सराहनीय कार्य-
पूरी कार्रवाई में तत्कालीन थाना प्रभारी उपनिरीक्षक मनोज गर्ग, चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक पूर्णिमा सिंह, उपनिरीक्षक आर.एस. पवार, उपनिरीक्षक रितेश नागर, साइबर टीम, सहायक उपनिरीक्षक मोहम्मद यूसुफ मंसूरी, सहायक उपनिरीक्षक सीताराम शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक अजय चौहान (थाना अफजलपुर), तथा कई आरक्षकों सहित नीमच, मंदसौर, रतलाम की विशेष टीमों और साइबर सेल की भूमिका सराहनीय रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE