दिल्ली। राजधानी के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास सोमवार शाम को 6 बजकर 55 मिनट पर पार्किंग में खड़ी एक कार में धमाका हो गया। ब्लास्ट के बाद आग इतनी तेजी से फैली की आसपास खड़ी तीन और गाड़ियां भी जल गईं।

धमाके में 8 लोगों की मौत हो गई। 24 घायल हैं। ब्लास्ट की वजह अभी साफ नहीं है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक कई घायलों को एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर मौजूद है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। दिल्ली, मुंबई, हरियाणा और यूपी में हाई अलर्ट जारी किया गया है।
