BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 11, 2025, 7:20 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ में दिनदहाड़े बीजेपी नेता पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाश ने आवरटेक कर चलाई ताबड़तोड़ इतनी गोलियां, ठाय.. ठाय... की आवाज से गूंजा सिटी पेट्रोल पंप क्षेत्र, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मंगलवार सुबह 11 बजे शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में सिटी पेट्रोल के पास भाजपा नेता रमेश ईनाणी (65) पर बाइक सवार बदमाश ने दिनदहाड़े फायरिंग कर दी। स्कूटी से जा रहे ईनाणी के पैर और पीठ में गोली लगी। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है, जिसमें फायरिंग होते ही वे स्कूटी से गिरते दिखाई दे रहे हैं।

गंभीर रूप से घायल ईनाणी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें बेहतर उपचार के लिए उदयपुर रेफर किया गया। वे 2019 से 2022 तक भाजपा में नगर मंत्री रहे हैं और कूरियर व्यवसाय के साथ प्रॉपर्टी कारोबार से भी जुड़े बताए जाते हैं।

एसपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि हेलमेटधारी हमलावर बाइक से उनका पीछा कर रहा था और ओवरटेक कर दो राउंड फायर किए। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने जब्त कर लिए हैं। हमले के पीछे जमीन विवाद की आशंका भी जताई जा रही है। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE