BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 12, 2025, 8:16 pm
BIG NEWS : व्यापारी रमेश ईनाणी की हत्या करने वाला अज्ञात हमलावर गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त पिस्टल मय तीन जिन्दा कारतूस जब्त, पूछताछ में कबूला जुर्म, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। शहर में मंगलवार को व्यापारी रमेश ईनाणी की गोलीमार कर हत्या करने के मामले में थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़, सदर चित्तौड़गढ़, साइबर सेल व डीएसटी ने घटना के कुछ ही घंटों में अज्ञात हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल व तीन जिंदा कारतूस जब्त किए हैं।

पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि दिनांक मंगलवार को सुबह करीब 11.15 एएम पर सिटी पेट्रोल पम्प के पास व्यापारी रमेश ईनाणी पर अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात हमलावर ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की जिससे गीतांजलि हॉस्पिटल उदयपुर में ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई। रमेश ईनाणी के पुत्र की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली चित्तौडगढ पर प्रकरण दर्ज किया गया।

प्रकरण की घटना की गम्भीरता को देखते हुऐ एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी चित्तौड़गढ़ विनय चौधरी के नेतृत्व में जिले से थानाधिकारी सदर चित्तौड़गढ़, थाना कोतवाली चितौड़गढ़, साईबर सेल, डीएसटी चित्तौड़गढ़ की विभिन्न टीमो का गठन कर ह्यूमन इंटेलीजेंस का प्रयोग करते हुऐ घटना कारित करने वाले अज्ञात हमलावर की तलाश की एवं अज्ञात हमलावर को नामजद किया। दौराने तलाश उच्चाधिकारियो द्वारा गठित थाना कोतवाली चितौडगढ, सदर चितौड़गढ़, साईबर सेल, डीएसटी की संयुक्त टीमो द्वारा सामुहिक रुप से प्रयास कर अज्ञात हमलावर की पहचान 37 वर्षीय मनीष कुमार उर्फ कमल दूबे पुत्र हीरालाल दूबे निवासी 6/13बी चितईपुर, पोस्ट सुन्दरपुर, हिन्दू विश्व विधालय वाराणसी जिला वाराणसी (उतर प्रदेश) के रुप में कर हमलावर मनीष कुमार दूबे को सूरजपोल से गोपालनगर की ओर आने वाले रास्ते पर मोटर साईकिल सहित दस्तियाब किया गया। 
 ईलाज के दौरान रमेश चन्द्र ईनाणी की मृत्यु हो जाने से पोस्टमार्टम करवाया जाकर लाश अंतिम संस्कार हेतु परिजनो को सिपुर्द की। मामले में आरोपी मनीष कुमार दूबे को बाद पूछताछ के गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिनांक 18. 11.2025 तक का पी.सी. रिमाण्ड प्राप्त किया जाकर आरोपी मनीष कुमार दूबे की सूचनानुसार घटना में प्रयुक्त पिस्टल गय तीन जिन्दा कारतूस बरामद किये गये। मामले में आरोपी मनीष कुमार दूबे से अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE