खरगोन। कलेक्टर भव्या मित्तल के नाम से सायबर ठगो द्वारा दीपावली के पर्व पर अधिकारीयो को मैसेज भेजकर ठगी करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने रीवा से दो संदिग्ध आरोपीयो को गिरफ्तार किया है। वियतनाम के किसी अज्ञात नंबर $84339410118 का इस्तेमाल कर सायबर ठगो ने वाटशाप कालिंग कर खरगोन कलेक्टर भव्या मित्तल का फोटो लगाकर मैसेज कर जिले के विभिन्न अधिकारीयो से रूपये की डिमांड की थी। सूचना मिलने के बाद कलेक्टर भव्या मित्तल ने लोगो से सतर्क रहने के साथ फर्जी नंबर को ब्लॉक करने की अपील की थी। लेकिन इस दौरान बताया जा रहा है की आदिवासी विकास के सहायक आयुक्त इकबाल हुसैन आदिल ने एक लाख रूपये डाल दिये थे। शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस विवेचना के दौरान रीवा के एक एटीएम से राशि निकलने के बाद कोतवाली पुलिस ने दो नाबालिग आरोपीयो को गिरफ्तार किया है। हलाकि रूपये लेकर फरार होने वाले पूरे मामले के मास्टर मांइड अभी फरार है। एसपी रविन्द्र वर्मा ने बताया की पुलिस जांच जारी है। दो संदिग्ध आरोपीयो को गिरफ्तार किया है। बाकी आरोपी की तलाश की जा रही है। एफआईआर दर्ज कर साइबर पुलिस की मदद से विवेचना जारी है। खरगोन पुलिस रीवा पुलिस की मदद से एटीएम से विड्रोल के बाद सी सीटीवी की मदद से आरोपियो तक पहुचने मे सफलता मिली थी। इधर सहायक आयुक्त इकबाल हुसैन आदिल का कहना है की पुलिस जॉच कर रही है।