BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 16, 2025, 10:18 am
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की खाकी को मिली बड़ी सफलता, बिछोर में हुई वारदात का किया खुलासा, एक आरोपी चढ़ा हत्थे, अब रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पारसोली थाना क्षेत्र के कस्बा बिछोर के एक मकान में 08 नवम्बर को हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए पारसोली थाना पुलिस ने घटना में संलिप्त एक आरोपी को गिरफतार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि बिछोर कस्बे में 08 नवम्बर को लालुराम पुत्र देवाजी कुमावत के मकान के मेन गेट व अन्य दो कमरों के ताले तोड़ 37500/- रूपये नगद व चाँदी के पायजेब 250 ग्राम के व आधा तोला वजन सोने के टोप्स अज्ञात बदमाश चोरी कर ले जाने के मामले में प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान एएसआई भवानी सिंह के जिम्मे की गई।

कस्बा बिछोर में हुई उक्त चोरी की वारदात को ट्रेस आउट करने हेतु एएसपी रावतभाटा भगवत सिंह व डीएसपी बेगूं अंजलि सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी पारसोली  शिवराज राव के सुपरविजन में एएसआई भवानी सिंह, कानि सोनाराम, रघुवीर, जितेन्द्र, शीशराम, मनोज द्वारा तकनीकी साक्ष्य संकलन, सीसीटीवी फुटेज अवलोकन तथा मुखबिर तंत्र से प्राप्त सूचना के आधार पर वारदात का खुलासा करते हुए शेनुर खान पुत्र लाला उर्फ लाल खान पठान उम्र 35 साल निवासी नई आबादी सतखण्डा थाना सदर निम्बाहेडा जिला चित्तौडगढ एवं उसके साथियों को चिन्हित किया गया। टीम द्वारा भरसक प्रयास कर शनिवार को आरोपी शेनुर खान को डिटेन किया गया। आरोपी शेनुर खान को गिरफतार कर न्यायालय में पेश कर पीसी रिमाण्ड प्राप्त किया गया है। अभियुक्त से चोरी किये गए माल मशरुका की बरामदगी हेतु पूछताछ जारी है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE