नीमच। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) नीमच ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा-छोटी सादड़ी रोड स्थित नरसिंहगढ़ टोल प्लाजा पर टीम ने एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप को रोका और उसमें छुपाई गई 5.193 किलो अफीम जब्त की। इस कार्रवाई में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया।
प्रारंभिक जांच में पता चला कि अफीम राजस्थान के प्रतापगढ़ से लाई गई थी और नागौर जिले की ओर सप्लाई की जा रही थी। गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सीबीएन नीमच इस अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क की आगे भी जांच कर रहा है।