BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 16, 2025, 3:46 pm
BIG NEWS : निम्बाहेड़ा थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुखबीर की सूचना पर 9 साल से फरार वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने गोवंश तस्करी के 09 साल पुराने मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी बशीर खान को भीलवाड़ा से गिरफ्तार किया है।


पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेन्ज उदयपुर द्वारा चलाये गये विशेष अभियान आपरेशन सुदर्शन चक्र में जिले के वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु दिशा निर्देश प्रदान किये गये। जिस पर एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के मार्गदर्शन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर मीणा पु.नि. के निर्देश पर एएसआई सूरज कुमार के नेतृत्व में कांस्टेबल वीरेंद्र, सुमित व राकेश द्वारा कोतवाली निम्बाहेडा थाने के 2016 के गोवंश तस्करी के मामले में वांछित आरोपी बशीर पुत्र कमरूदीन को गिरफ्तार किया गया।


आरोपी पिछले 09 साल से अपने निवास भीलवाडा जिले के पुर में नहीं रहकर बड़ौदा गुजरात में रह रहा था और पेंटीग़ का कार्य कर रहा था, जो किसी सामाजिक कार्य से अपने निवास पुर भीलवाड़ा आया था, जिसको पुलिस द्वारा सूचना संकलन कर मुखबीर सूचना के आधार पर डिटेन कर गिरफतार किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी में थाना भीमगंज जिला भीलवाड़ा के कानि. कालू लाल और थाना पुर के कांस्टेबल भारत सिंह का  भी योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE