मंदसौर। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के मामलों में वर्षों से फरार चल रहे आरोपी मोहनलाल पिता कुका डांगी (निवासी ग्राम रूपावली, थाना वल्लभनगर, जिला उदयपुर) को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी वर्ष 2018 और 2023 में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के गंभीर मामलों में वांछित था।
मंदसौर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना द्वारा जिले में मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सभी थाना प्रभारियों को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। इस अभियान की जिला स्तरीय मॉनिटरिंग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल द्वारा की जा रही है, वहीं अनुभाग स्तर पर राजपत्रित अधिकारियों द्वारा विशेष कार्ययोजना बनाई जा रही है।
इसी के तहत अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मल्हारगढ़ नरेंद्र सोलंकी के निर्देशन में थाना प्रभारी नारायणगढ़ राजेंद्र पवार एवं उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहनलाल डांगी को उसके निवास ग्राम रूपावली, जिला उदयपुर से पकड़कर अभिरक्षा में लिया और बाद में न्यायालय में पेश किया।
आरोपी के विरुद्ध थाना नारायणगढ़ में दर्ज प्रकरण-
अपराध क्रमांक 08/2018, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट, जिसमें 1 क्विंटल 53 किलोग्राम डोडा चूरा जब्त किया गया था। अपराध क्रमांक 115/2023, धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट, जिसमें 3 किलोग्राम अफीम की तस्करी का मामला दर्ज है।
गिरफ्तार आरोपी-
मोहनलाल पिता कुका डांगी, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम रूपावली, थाना वल्लभनगर, जिला उदयपुर (राजस्थान)।
सराहनीय कार्य करने वाली टीम-
निरीक्षक राजेंद्र कुमार पंवार, उपनिरीक्षक भारत भाबर, आरक्षक शिवलाल पाटीदार (थाना मल्हारगढ़), आरक्षक अंकित जाट, आरक्षक नितेश पाटीदार, आरक्षक हैप्पी सिंह राठौड़ (थाना नारायणगढ़)। पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में व्यापक सराहना।