BREAKING NEWS
रतलाम के आलोट में अवैध खनन रोकने पहुंचे.. <<     KHABAR : तराना-मक्सी मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर,.. <<     खरगोन जिले के बिस्टान थाने में सात दोपहिया.. <<     मुरैना में 10 साल से पक्की सड़क का इंतजार,.. <<     BIG NEWS : छात्रावास से छात्रा के गायब होने से.. <<     KHABAR : स्वच्छता पर सख्त हुई नपा, सड़क पर गंदगी.. <<     BIG REPORT : धामनिया में रातों-रात प्लॉट आवंटन का.. <<     KHABAR : कीचड़ में फंसी जिंदगी, 10 साल बाद भी नहीं बनी.. <<     मुंगावली में पेपर लीक पर फूटा NSUI का गुस्सा,.. <<     KHABAR : अवैध खनन रोकने पहुंचे पटवारी पर खनन.. <<     KHABAR : हाई सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान पर सीएम.. <<     KHABAR : बड़नगर में तेज रफ्तार स्कूटी का कहर, राहगीर.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया उंकारलाल हत्याकांड का.. <<     KHABAR : नशे के खिलाफ नीमच पुलिस का जनजागरण अभियान.. <<     KHABAR : नवोदय में चयनित हुई दीक्षा धाकड़, सरस्वती.. <<     KHABAR : मानसून से पहले मनासा अलर्ट- सीएमओ ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 16, 2025, 5:38 pm
NEWS : पुलिस थाना कोतवाली की मिली बड़ी सफलता, अजयराज सिंह हत्याकांड में फायरिंग कर हत्या करने वाले दो और आरोपी गिरफ्तार, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। उदयपुर कोटा फोरलेन पर सेमलपुरा के पास स्थित होटल पर 01 जून को अजयराज सिंह पर हुई फायरिंग से मौत के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफतार किया है। मामले में अब तक 24 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।


पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस थाना कोतवाली क्षेत्र में दिंनाक 01.06.2025 की रात्रि को 10.30 बजे सेमलपुरा चौराहे पर विकास होटल की छत पर बेठे अजयराज सिंह पुत्र शिवसिंह झाला निवासी मोड जी का मिन्नाणा व उसके साथी होटल पर खाना खा रहे थे, तब मनोज चौधरी ने रेकी कर अजयराज सिंह झाला की लोकेशन देकर ईश्वर सिंह उर्फ हरिओम सिंह निवासी डेट व उसके साथियो को होटल पर बुलाया, जो ईश्वर सिंह उर्फ हरिओम सिंह निवासी डेट अपने 15 साथियो के साथ कुल 3 गाडियो में विकास होटल पर पहुंच कर अजयराज सिंह झाला निवासी मोड जी का मिन्नाणा व उसके साथियो पर अंधाधुंध फायरिंग करते हुवे अजयराज सिंह की हत्या कर दी गई तथा हत्या के पश्चात अजयराज सिंह की डस्टर व बोलेनो गाडी में तोडफोड कर पेट्रोल छिडककर आग लगा दी गई।


मामले में ओमप्रकाश शर्मा द्वारा प्रस्तुत रिर्पाेट पर पुलिस थाना कोतवाली पर प्रकरण दर्ज कर घटना कारित करने वाले आरोपियों को दस्तयाब करने हेतु जिला पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई थी। एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह व डीएसपी चित्तौड़गढ़ विनय चौधरी के सुपरविजन में तुलसीराम पुलिस निरीक्षक की टीम ने पूर्व में घटना के मुख्य आरोपी ईश्वर सिंह उर्फ हरिओम सिह तथा राजपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया था जो न्यायिक अभिरक्षा में चल रहे है। 


थानाधिकारी सदर चित्तौड़गढ़ निरंजन प्रताप सिंह पुलिस निरीक्षक  तथा थाना सदर चित्तौडगढ से हैड कानि. सुरेन्द्र सिंह, कानि. हेमव्रत सिंह, डुंगर सिंह, बलंवत सिह व कुलदीप सिंह ने प्रकरण में अन्य साथी अभियुक्त ऋर्षिराज सिंह उर्फ के.पी. पुत्र महेन्द्रपाल सिह निवासी डेट थाना गंगरार जिला चित्तौडगढ तथा मदनलाल गुर्जर उर्फ काना गुर्जर पुत्र गोपीलाल गुर्जर निवासी डेट थाना गंगरार जिला चित्तौडगढ को मुखबीर सुचना पर गंगरार क्षेत्र से पकडने में सफलता प्राप्त की गई।उक्त दोनो मुल्जिमानो को उक्त मुकदमा में गिरफ्तार किया जाकर घटना में प्रयुक्त वाहन व घटना के सन्दर्भ में पुछताछ जारी है।


उक्त प्रकरण में अबतक मुख्य अभियुक्त ईश्वर सिंह डेट, राजपाल सिंह चौकिया, हर्षवर्धन सिंह सिंहांना, मनोज चौधरी, बद्रीजाट सहित कुल 24 आरोपीगण को गिरफतार किया जा चुका है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE