BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 17, 2025, 10:45 am
BIG NEWS : कोतवाली थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, प्रख्यात कवि अजय सोनी उर्फ मुन्ना बैट्री के साथ हुई धोखाधडी के आरोपी को जिला बडवानी क्षेत्र से किया गिरफ्तार, पढे़ रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद मीना के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मदंसौर टीएस बघेल व नगर पुलिस अधीक्षक मदंसौर जेएस भास्कर के निर्देशन व थाना प्रभारी कोतवाली पीएस राठौड के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा धोखाधडी के आरोपी को जिला बडवानी के अंजड थाना क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।


घटना का संक्षिप्त विवरण- इस प्रकार है कि दिनांक 16.08.25 को थाना शहर कोतवाली पर प्रख्यात कवि अजय सोनी उर्फ मुन्ना बैट्री पिता नदंकिशोर उम्र 43 वर्ष निवासी अभिनंदन नगर क़ॉलोनी मंदसौर के द्वारा प्रथम सूचना लेख कराई की आरोपी शांतनु पाटीदार पिता देवराम पाटीदार निवासी अंजड थाना अंजड जिला बडवानी मप्र के द्वारा फरियादी से ए.सी. खरीदने के नाम पर दिनांक 25.04.25 से 28.04.25 के मध्य धोखाधडी कर कुल 31700/- रुपये धोखाधडी कर प्राप्त किये है जो फरियादी द्वारा ए.सी. भी प्रदान नही कि व राशी भी प्रदाय नही करते हुए स्वयं धोखाधडी कर राशी प्राप्त की।


फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना कोतवाली पर अपराध क्र 423/25 धारा 318(4),316(2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान में लिया गया, अनुसंधान के दौरान अंजड में मुखबीर तंत्र सक्रिय कर पुछताछ करने पर जानकारी मिली की आरोपी अपने निवास से फरार चल रहा है, पच्शाच आरोपी के संबंध में और जानकारी एकत्रित कर आरोपी को अंजड से अभिरक्षा में लिया जाकर प्रारंभिक पुछताछ की गई तो ज्ञात हुआ की आरोपी के विरुद्ध महिला छेडछाड संबंधी एक अपराध थाना अंजड पर भी पंजीबद्ध है। पुछताछ उपरांत आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसे माननीय न्यायालय पेश किया जाकर अग्रिम कार्यवाही की जावेगी।


गिरफ्तार आरोपी का नाम - आरोपी शांतनु पाटीदार पिता देवराम पाटीदार निवासी अंजड थाना अंजड जिला बडवानी मप्र, पुलिस टीम - उक्त कार्यवाही में निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ थाना प्रभारी कोतवाली, उनि. उमेश व्यास, आर अमित पांचाल, की सराहनीय भूमिका रही।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE