खरगोन। चोरो ने शहर की ऑफिसर कॉलोनी को निशाना बनाते हुए दो ए क्लास अधिकारियों के सुने मकानों में नकदी सहित आर्टिफिशियल ज्वेलरी पर हाथ साफ कर पुलिस गश्त को चुनोती दी है। चोरो ने कृषि अधिकारी के आवास पर नकदी चुराने के साथ ही घर के बने ठंड के लडडू, गजक ओर बादाम- काजू भी भरपेट खाये। चोरी का खुलासा सुबह अधिकारियों के शासकीय आवास पर पहुंचने के दौरान हुआ। एक के वाद एक अफसरी के यहां हुई चोरी की सूचना पर पुलिस अधिकारी भी हरकत में आये। डॉग स्क्वाड के साथ पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाए है।
कृषि अधिकारी एस एस राजपूत ने बताया वे शनिवार रात भोपाल गए थे। सोमवार सुबह कर्मचारियों ने घर के ताले टूटे होने की सूचना दी। जब घर पहुंचा तो सारा सामान बिखरा मिला। अलमारी से कपड़े फेंके हुए थे। घर मे रखे लडडू, काजू- बादाम, गजक के डिब्बे खाली मिले। चोर अपने साथ करीब दो हजार रुपये नकद ले गए है। हालांकि पुलिस जांच के चलते फिलहाल उन्होंने सामान का मिलान नही किया है। इसी आवास से लगें तहसीलदार खुमानसिंह चौहान के निवास पर भी चोरो ने धावा बोला। श्री चौहान ने बताया उनके निवास से चोर करीब 8 हजार रुपये मूल्य की आर्टिफिशियल जेवलरी ओर दो हजार रुपये चोरी कर ले गए है। अधिकारियों ने पॉश इलाके में हुई चोरी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अधिकारियों के आवास होने के बावजूद चोरो ने बेखोफ होकर चोरी की। निगरानी के लिये लगे सीसीटीवीकैमरों से भी छेड़छाड़ की गई है।