BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 17, 2025, 6:28 pm
BIG NEWS : बेगू थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब तस्कर ने स्कॉर्पियों के लगाया टॉप गैर फिर रास्ते में मिली खाकी की नाकाबंदी, जैसे ही कार को रोक कर ली तलाशी तो माजरा देख उडे़ अधिकारियों के होश, जानिए क्या है पूरा मामला, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बेगू थाना पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ़ बड़ी कार्यवाही करते हुए नाकाबंदी के दौरान एक स्कोर्पियो गाड़ी से 462 किलो 700 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा व 6 जिन्दा राउण्ड को जब्त किया है।  


जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कर तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु समस्त थानाधिकारियों व जिला विशेष टीम को विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रावतभाटा भगवतसिह हिगड़ के निर्देशन व डीएसपी बेगूं अजंलिसिह के सुपरविजन में थानाधिकारी बेगू शिवलाल मीणा के नेतृत्व मे एएसआई गीतालाल, कानि. ललितसिह, विजयसिह, जगदीप, राधेश्याम, सीताराम, कमलेश व मनेाहर द्वारा नेशनल हाईवे 27 बस्सी फतेहपुर कट के पास पहुच नाकाबन्दी प्रारम्भ की। दौराने नाकाबन्दी एक स्कार्पीयो वाहन का चालक व एक साथी सवार दोनो एनएच 27 हाईवे काटून्दा मोड़ से बस्सी फतेहपुर की तरफ जाने वाली रोड़ की तरफ आये जिसको पुलिस जाप्ता के द्वारा हाथ से रोकने का ईशारा करने पर स्कार्पीयो वाहन का चालक वाहन को बस्सी फतेहपुर की तरफ जाने वाली रोड की तरफ भगाकर ले गया। जिसका पुलिस जाप्ता के द्वारा पीछा कर स्टाप स्टीक से कार का टायर पींचर किया। मगर फिर भी स्कार्पीयो चालक व साथी सवार के द्वारा वापस हाईवे कट कोटा से चित्तौड़गढ जाने वाली रोड़ पर करीब 500 मीटर दूर ले जाकर स्कार्पीयो वाहन को हाईवे पर खड़ी कर नजदीकी घने जगल मे भाग गये। जिसका पुलिस जाप्ता के द्वारा पीछा किया गया मगर भागे हुये कार चालक व साथी सवार व्यक्ति का कोई पता नही चला। स्कार्पीयो वाहन की नियमानुसार तलाशी ली तो वाहन में 23 कट्टों में भरा हुआ कुल 462.700 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा एवम् स्कार्पीयो वाहन केे डेस्कबोर्ड मे 12 बोर गन के 6 जिन्दा राउण्ड मिले। पुलिस ने स्कापीर्याे के चालक व साथी सवार व्यक्ति की आस-पास तलाश की, किंतु कोई जानकारी नहीं मिल पायी। पुलिस ने नियमानुसार स्कापीर्याे वाहन, अवैध अफीम डोडाचूरा व 12 बोर गन के 6 जिन्दा राउण्ड को जब्त कर लिया है।

पुलिस थाना बेगू पर स्कार्पीयो वाहन चालक व साथी सवार व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE