खरगोन। अहिरखेड़ा पुलिस ने चौकी क्षेत्र में चोरी- छिपे चल रहे अवैध जुआ अड्डे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर यहां से 9 जुआरियों को ताश पत्तों पर रुपए-पैसे से दांव लगाते हुए गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में करीब 7.56 लाख रुपए मूल्य का मश्रुका जब्त किया है।
पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पीपरी तालाब के पास हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेलने की सूचना मिली थी। बड़े पैमाने पर चल रहे इस जुआ अड्डे की सूचना पर थाना गोगावां, और सेगांव पुलिस चौकी की संयुक्त टीम गठित कर दबिश दी गई। मौके पर 9 जुआरि जुआ खेलते पकड़े गए। इनके कब्जे से 1 लाख 6 हजार 600 रूपए नकद, 6 लाख 50 हजार रुपए कीमत की 12 बाईक को जब्त कर प्रकरण दर्ज किया है।