छतरपुर। बस स्टैंड पर सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए उड़ीसा से 13 किलो गांजा लेकर आए एक आरोपी को पकड़ा है। जब्त किए गए गांजे की कीमत करीबन 1 लाख 30 हजार रुपए बताई गई है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अरविंद दांगी, उप निरीक्षक किशोर पटेल और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं, सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को अवैध मादक पदार्थ 13 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है जिससे पूछताछ की जा रही है कि वह कहा से गांजा लाया था और कहा ले जा रहा था।