मनासा। गुरुवार देर शाम मनासा-नीमच रोड स्थित शासकीय कॉलेज के सामने एक अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी और वाहन मौके से फरार हो गया। घटना में मनोहर सिंह पिता मोहन सिंह राजपूत (उम्र 66 वर्ष), निवासी मनासा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल मनासा के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने पैर में फ्रैक्चर पाया। हालत को देखते हुए उन्हें नीमच जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मामले को दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।