BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 22, 2025, 12:59 pm
BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी के ट्रक का खरीददार पंडित चढ़ा हत्थे, न्यायालय ने सौंपा 5 दिन की रिमांड पर, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। निम्बाहेड़ा कस्बे से 18 फरवरी 2023 को एक ट्रक चोरी हो जाने के मामले में चोरी के ट्रक को खरीदने वाला महावीर पंडित को कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने ब्यावर से गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक जिला चित्तौडगढ ने बताया कि 18 फरवरी 2023 को बडौली रोड ईश्क्काबाद, मस्जिद के पास निम्बाहेडा से नासिर खान पुत्र अहमद खान का ट्रेलर अशोक लिलेण्ड को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी करके ले जाने के मामले में रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज हो अनुसंधान एएसआई सुरज कुमार के जिम्मे किया गया। अनुसंधान के दौरान आस पास के सी.सी.टी.वी फुटेज एंव मुखबीरान के माध्यम से ज्ञात आया कि उक्त ट्रेलर को धर्मेन्द्र उर्फ महेन्द्र पुत्र दुर्गा लाल बन्जारा एंव राजमल बन्जारा पुत्र दुर्गा लाल बन्जारा निवासियान गुरूतलाई मोरवन थाना जावद जिला नीमच मध्यप्रदेश द्वारा रात्री के समय मे चोरी करके ले जाना पाया गया था। जिस पर पुलिस द्वारा दो आरोपियों धर्मेन्द्र उर्फ महेन्द्र बन्जारा व फिरोज को गिरफ्तार किया था।

मामले में कड़ी से कड़ी को जोड़ते हुए एएसआई सूरज कुमार के नेतृत्व में कानि. रणजीत, राकेश व देवेंद्र द्वारा आरोपी फिरोज की सूचना पर चोरी का ट्रक खरीदने वाले महावीर पंडित निवासी पांसल को नामजद किया गया, जिसकी तलाश हेतु पिछले 6 माह में संदिग्ध ठिकाने  गुड़गांव, लखनऊ,बांसवाड़ा, तिजारा अलवर ,फरीदाबाद हरियाणा में तलाश की गई। जिसको काफी तलाश  के बाद ब्यावर से डिटेन कर गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय मे पेश किया गया। जिसका 05 दिन का पीसी रिमांड  प्राप्त किया आरोपी वर्तमान मे पुलिस अभिरक्षा मे चल रहा है। 

आरोपी महावीर पंडित के विरुद्ध दर्जन भर से अधिक चोरी के मॉल ट्रक खरीदने के और धोखा धडी ,लड़ाई, मारपीट, लुट के प्रकरण पंजीबद्ध हैं। महावीर पंडित के विरुद्ध थाना कोतवाली बांसवाड़ा,ब्यावर सदर, फरीदाबाद हरियाणा,सदर भीलवाड़ा में चोरी का ट्रक खरीदने और धोखाधड़ी के प्रकरण पंजीबद्ध  हो वांछित चल रहा हे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE