खरगोन। जिले के कसरावद के बलकवाड़ा पुलिस थाने पर शुक्रवार को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली की एबी रोड़ औरंगापुरा फाटे पर दो व्यक्ति अवैध हथियार के साथ खड़े है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी रितेश यादव के द्वारा उच्च अधिकारियों को अवगत करवाकर टिम का गठन कर मौके पर पहुंचे। जहा पर दो व्यक्ति दिखाई दिए जो पुलिस टिम को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस, टिम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़कर उनके नाम पूछे गए।
तो उन्होंने अपना नाम अब्दुल पिता बलदेव सिंग वाल्मिकी पिण्ड अलीके थाना फिरोजपुर उम्र चौबीस वर्ष। वही दूसरे ने अपना नाम गौतम पिता देशराज वाल्मीकि उम्र उन्नीस वर्ष निवासी यलुर थाना सदर जिला फिरोजपुर पंजाब बताया। पुलिस के द्वारा दोनों की तलाशी लेने पर उनके पास से चार, देशी पिस्टल, एवं चार मैगजीन मिली जिसकी कुल कीमत एक लाख बीस हजार रुपए हे। पुलिस के द्वारा नियमानुसार हथियार जप्त कर दोनों के विरुद्ध बलकवाड़ा थाने पर अवैध हथियार रखने के मामले में अपराध पंजीबद्ध किया गया। उक्त कार्यवाही, में थाना प्रभारी रितेश यादव के नेतृत्व में खलटाका चौकी प्रभारी अजय दुबे, सहायक उपनिरीक्षक आशीष कुमार सोमवंशी, आरक्षक जितेंद्र बघेल, आरक्षक पंकज शर्मा, आरक्षक सुमित भदौरिया, आरक्षक महेन्द्र ठाकुर, आरक्षक, साहिल सेन, आरक्षक धर्मेन्द्र सोलंकी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।