BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 25, 2025, 10:33 am
BIG NEWS : भगवानपुरा थाना पुलिस से मिली बड़ी सफलता, सोना-चांदी व्यापारी से सरेराह लूट का किया पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल, 1 लाख 22 हजार का मश्रुका जब्त, मिर्च झोंककर लूटने का प्रयास, पढे़ खबर 

Share On:-

खरगोन। जिले के भगवानपुरा में करीब डेढ़ माह पहले सोना- चांदी व्यापारी से सरेराह हुई लूट की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। वारदात को फिल्मी स्टाईल में अंजाम दिया गया था। संभवतः व्यापारी के रोज की आवाजाही की रैकी के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। अलग- अलग जगह तैनात, एक टीम ने मिर्च झोंककर लूटने का प्रयास किया, नाकाम रहे तो दूसरी टीम ने बाईक अड़ाकर छिना था बेग। इस मामले में 6 बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े है। इनमें दो नाबालिग है। वारदात को भगवानपुरा सहित बड़वानी जिले के आरोपियों ने अंजाम दिया था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से चांदी के कड़े व बाजुबंद सहित एक बाईक जब्त की है।


भगवानपुरा थाना पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 4 अक्टूबर अनुप महाजन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि, शाम 05 बजे वह अपनी दुकान बंद कर गिरवी रखे आभुषण अपने बैग में रखकर एक्टिवा वाहन से खरगोन की ओर जा रहा था। ढाबली बैड़ी के पास धुलकोट-खरगोन रोड़ पर पहुंचने पर एक बाईक पर मास्क लगाए दो युवक आए और मिर्ची का पाउडर फैंका। मैनें चस्मा लगाया हुआ था, जिससे बाईक तेजगति से भगाने लगा। इसके बाद जब ढाबली नहर के पास पहुंचा तो पुलिया पर 3 व्यक्ति नजर आए, उनके पास पल्सर बाईक थी। तीनों मुँह पर रुमाल बांधे हुए थे। पुलिया पर बैठे हुए एक लड़के ने मुझे पत्थर उठा कर मारा तो मैं चलती हुई एक्टीवा पर झुक गया। उन्होंने बाईक सामने अड़ाने के बाद मेरा बैग छिना और मदनी गाँव की ओर भाग गए। बैग में करीब 60 हजार रुपये के जैवरात थे। पुलिस ने विवेचना के दौरान आरोपियों की तलाश में में टीम गठित की। इसी दौरान मूखबिर की सूचना पर कृष्णा उर्फ मेंडिस पिता दंगा निवासी चाचरिया जिला बड़वानी, राजेश उर्फ शेरसिंह पिता वेरसिंह निवासी चाचरिया जिला बड़वानी, पप्पू पिता शोभाराम उम्र 26 साल निवासी अम्बाखेड़ा, सुनिल पिता गोरेलाल उम्र 24 साल निवासी अम्बाखेड़ा और दो 17 वर्षीय बालको को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों से एक जोड़ चांदी के हाटके, एक जोड़ चांदी के बाजुबंद, दो चांदी के सिक्के 1 लाख 22 हजार 400 रुपये कीमत के एवं बाईक जब्त की है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE