नीमच। महू-नसीराबाद हाईवे पर सकराना घाटी के पास सोमवार रात एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी और घायल को जिला अस्पताल पहुँचाया गया।

जिला चिकित्सालय के अनुसार घायल युवक की पहचान मुकेश पिता बगदीराम (38), निवासी लसूडिया, थाना रामपुरा के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मुकेश निंबाहेड़ा की ओर से नीमच आ रहा था, तभी सकराना घाटी के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही नयागांव टोल एंबुलेंस तुरंत पहुँची और घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि घायल ने शराब का सेवन भी किया हुआ था।
