BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 25, 2025, 6:27 pm
BIG NEWS : राजस्थान की बस्सी थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब प्रतापपुरा मार्ग पर की घेराबंदी तो पहुंचा दूध का टैंकर, फिर जैसे ही अधिकारियों ने रोककर ली तलाशी तो उड़ गए होश, भारी मात्रा में माल छुपाकर ले जा रहा था अनिल, अब रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बस्सी थाना पुलिस और डीएसटी टीम की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार को नाकाबंदी के दौरान दूध टैंकर की आड़ में अवैध मादक पदार्थ ले जा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने वाहन से 267 किलो 400 ग्राम डोडाचूरा बरामद किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एएसपी सरिता सिंह और डीएसपी ग्रामीण शिवप्रकाश टेलर के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। बस्सी थाना प्रभारी चम्पाराम और डीएसटी टीम ने प्रतापपुरा मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध बालेरो पिकअप दूध टैंकर को रोका। तलाशी लेने पर वाहन में 13 कट्टों में भरा डोडाचूरा मिला।

पिकअप में सवार आरोपी अनिल (23) पुत्र करण सिंह बंजारा, निवासी कुवालिया का खेड़ा, थाना साड़ास, जिला चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार किया गया। जबकि वाहन चालक दिनेश पुत्र लादुलाल जाट, निवासी कलुंडिया, जिला भीलवाड़ा फरार हो गया। उसकी तलाश जारी है।

बस्सी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। कार्रवाई में डीएसटी के कांस्टेबल राजदीप सिंह और विक्रम की विशेष भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE