रतनगढ़। नशा-विरोधी अभियान के तहत रतनगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 26 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा ज़ब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तस्करी में उपयोग की जा रही अल्टो कार क्रमांक MP 44 JD 2388 भी जब्त की गई। ज़ब्त माल की कुल कीमत लगभग 4 लाख 60 हजार रुपए बताई गई है।
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, एएसपी नवलसिंह सिसौदिया और एसडीओपी जावद रोहित राठौर के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।
नाकाबंदी के दौरान पकड़े गए तस्कर
25 नवंबर की सुबह नीमच-सिंगोली आम रोड स्थित रतनगढ़ घाट पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध अल्टो कार को रोका। तलाशी में कार से दो काले प्लास्टिक कट्टों में भरा 26 किलोग्राम डोडाचूरा मिला। पुलिस ने मौके से रामचंद्र (34) और सुरेश (30), दोनों निवासी ग्राम देहपुर, को गिरफ्तार कर धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई और स्रोतों को लेकर पूछताछ जारी है।
जप्त सामग्री-
- 26 किलोग्राम डोडाचूरा (कीमत लगभग 2,60,000)
- अल्टो कार MP 44 JD 2388 (कीमत लगभग 2,00,000)
सराहनीय भूमिका-
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मनोज सिंह जादौन, उपनिरीक्षक शिशुपाल सिंह गौर और पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।