मंदसौर। शहर के महाराणा प्रताप चौराहा स्थित होटल गैलेक्सी के बाहर मंगलवार रात एक ब्लैक कलर की बाइक चोरी हो गई। यह घटना होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में स्पष्ट रूप से कैद हो गई।
फुटेज में देखा गया कि एक युवक बाइक के पास आया, कुछ मिनट तक उस पर बैठा रहा, फिर स्विच ऑन कर बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। चोरी हुई बाइक क्रमांक एमपी 14 एमवाय 7095 होटल के नीचे सनी बाथरा की ‘देवांशी कंसल्टेंसी’ दुकान के सामने खड़ी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।
हालांकि, शहर में कई चोरी की घटनाएं सीसीटीवी में रिकॉर्ड होने के बावजूद आरोपी पकड़ में नहीं आने से नागरिकों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। पुलिस अब तक किसी बड़े वाहन चोर गिरोह तक नहीं पहुंच पाई है।