देवास। श्री खेड़ापति सरकार के पावन सान्निध्य में हनुमान अष्टमी महोत्सव 2025 की शुरुआत बाबा को विशेष आयोजन स्टिकर भेंट कर की गई। प्रतिवर्ष की परंपरा अनुसार इस वर्ष भी महोत्सव का भव्य आयोजन श्रद्धा और उत्साह से किया जा रहा है। शहरभर के भक्तजन और धर्मप्रेमी जनता इन धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहभागिता कर रहे हैं।
मंदिर समिति ने बताया कि 12 दिसंबर, शुक्रवार को श्री खेड़ापति सरकार नगर भ्रमण पर निकलेंगे और भक्तों का हाल जानने नगरवासियों के बीच पधारेंगे। देवास की सभी धर्मप्रेमी जनता, श्रद्धालुजन एवं भक्तों को इस दिव्य उत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है।
प्रभात फेरी प्रातः 5 बजे श्री खेड़ापति मंदिर प्रांगण, एम.जी. रोड से प्रारंभ होगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंचेगी। वहीं देर शाम 8 बजे महाआरती एवं महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है।
मंदिर परिसर में विशेष सजावट, भजन-कीर्तन और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से वातावरण पूर्णतरू भक्तिमय रहेगा। समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।