BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 26, 2025, 6:32 pm
BIG NEWS : जिले की मंगलवाड़ थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मोटनसाईमिल व लौहे की चैन कुम्पी चोरी करने के मामले में एक अरोपी को किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मोटरसाईकिल व लौहे की चौन कुम्पी चोरी करने के मामले में मंगलवाड़ थाना पुलिस ने एक आरोपी गिरफतार कर चोरी का माल बरामद किया है। आरोपी बाईक व चेन कुम्पी को बेचने जाते वक्त नाकाबंदी के दौरान पकड़ाया।

पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों पर निगरानी व धरपकड़ कार्यवाही हेतु एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन एवं डीएसपी बड़ीसादड़ी देशराज कुलदीप के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी मंगलवाड भगवानलाल पु०नि० के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता एएसआई प्रेमनाथ, फुलचन्द, कानि. टंवरसिंह, गजेन्द्र सिंह, सुभाष, बलराम व शंकरकृष्ण द्वारा उदयपुर से चितौडगढ जाने वाले नेशनल हाईवे के मंगलवाड बाईपास सर्विस रोड पर पहुच नाकाबन्दी शुरू की। दौराने नाकाबन्दी एक बिना नम्बरी हीरो मोटरसाईकिल पर सवार एक व्यक्ति को संदिग्ध होने पर रुकवाया। मोटरसाईकिल तथा मोटरसाईकिल की टंकी पर रखे प्लास्टिक के कटटे मे रखी लोहे की चौन कुम्पी के बारे में पूछने पर संतोषप्रद जबाब नही देने पर सख्ती से पूछने पर उम्मेदपुरा गाँव के पास से चोरी करके लाना तथा उक्त मोटरसाईकिल एवं लौहे की चौन कुम्पी को कीर की चौकी तरफ बेचने जाना बताया जिस पर मौके पर चुराई गई मोटरसाईकिल एवं चौन कुम्पी को जब्त कर आरोपी 25 वर्षीय सतु पुत्र शम्भुलाल बावरी निवासी उम्मेदपुरा पुलिस थाना भादसौड़ा जिला चित्तौड़गढ़ को नियमानुसार गिरफतार कर चोरी का प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान के बाद न्यायालय में पेश किया। जिसे न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE