BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 27, 2025, 10:42 am
BIG NEWS : नीमच सिटी थाना पुलिस और गुप्ता सूचना, जब दी ग्राम सेमली मेवाड़ में यहां दबिश तो मिली बड़ी सफलता, मौके से दो आरोपी गिरफ्तार, जानिये किस अवैध गतिविधि को अंजाम दे रहे थे कमल और मंगल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसौदिया तथा नगर पुलिस अधीक्षक किरन चौहान के निर्देशन में नीमच सिटी पुलिस ने जुआ प्रकरण में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस थाना नीमच सिटी द्वारा 12 नवंबर 2025 को ग्राम सेमली मेवाड़ स्थित श्मशान के पास पड़त भूमि पर अवैध जुआ संचालित होने की सूचना पर दबिश दी गई थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो आरोपियों सूरजमल पिता भेरूलाल काछी निवासी मनासा एवं मोनू पिता श्यामलाल माली निवासी मनासा को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने घटनास्थल से ताश पत्तों का सेट, 20 हजार रुपये नगद एवं 5 मोटरसाइकिलें जब्त की थीं।

इसी दौरान जुआ खेल रहे अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए थे। इन फरार आरोपियों में से कमलसिंह पिता लालसिंह सोंधिया निवासी बोरदिया कलां एवं मंगलसिंह पिता मोहनसिंह सोंधिया निवासी बोरदिया कलां को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ धारा 170 बी.एन.एस.एस. के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, कमलसिंह सोंधिया द्वारा ही लोगों को बुलाकर अवैध रूप से ताश का जुआ खिलवाया जा रहा था। प्रकरण में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपी-
कमलसिंह पिता लालसिंह सोंधिया, निवासी बोरदिया कलां
मंगलसिंह पिता मोहनसिंह सोंधिया, निवासी बोरदिया कलां

कार्रवाई में शामिल अधिकारी-कर्मचारी
निरीक्षक पुष्पासिंह चौहान, प्रधान आरक्षक जितेंद्र जगावत, प्रधान आरक्षक योगेंद्र सिंह तोमर, आरक्षक लक्की शुक्ला, आरक्षक गणेश मालेचा, आरक्षक दशरथ थावरिया, आरक्षक मनोज प्रजापत, आरक्षक महेंद्र कुमार तथा सायबर सेल नीमच की विशेष भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE