BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 27, 2025, 12:07 pm
NEWS : गुजरात के मेहसाणा में हुई सोने चांदी के जेवरात की चोरी का आरोपी निम्बाहेड़ा से गिरफ्तार, पूछताछ में कबूला जुर्म, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। एक साल पहले गुजरात के मेहसाणा जिले में हुई सोने चांदी के जेवरात की चोरी के मामले में वांछित आरोपी नरेंद्र कंजर को कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने निंबाहेड़ा से गिरफ्तार किया है। कोतवाली निंबाहेड़ा पुलिस ने क्राइम ब्रांच मेहसाणा गुजरात टीम को सिपुर्द किया है।

पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेन्ज उदयपुर द्वारा चलाये गये विशेष अभियान आपरेशन सुदर्शन चक्र में जिले के वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु दिशा निर्देश प्रदान किये गये। थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेड़ा को सूचना मिली कि पुलिस थाना वीजापुर जिला मेहसाणा गुजरात में सन 2024 के मामले में घर में घुसकर सोने चांदी के जेवरात चोरी करने का नामजद आरोपी नरेंद्र कंजर पुत्र कालू कंजर निवासी विजयपुर जिला चित्तौड़गढ़ अभी वर्तमान में निम्बाहेड़ा थाना सर्कल में  है। जिस पर एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के निर्देशन में थानाधिकारी रामसुमेर मीणा पु.नि. के निर्देश पर एएसआई सूरज कुमार के नेतृत्व में कांस्टेबल वीरेंद्र ,सुमित, ज्ञान प्रकाश, देवेंद्र द्वारा वांछित आरोपी 32 वर्षीय नरेंद्र पुत्र कालू  कंजर को चोरी के मामले में सूचना संकलन कर मुखबीर सूचना के आधार पर डिटेन कर बाद आवश्यक अनुसंधान के क्राइम ब्रांच मेहसाणा गुजरात पुलिस को सिपुर्द किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE