BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: जेठ-जेठानी ने महिला पर किया जानलेवा हमला,.. <<     दूषित पानी पीने से बीमार पड़ रहे हैं.. <<     लापरवाही की भेंट चढ़ी मासूम की जिंदगी! सेगांव.. <<     VIDEO NEWS: मानसून से पहले ही मेहरबान हुए बादल, MP में.. <<     KHABAR : दस्तावेज दुरुपयोग और झूठे केस में फंसाने.. <<     VIDEO NEWS: 'वोट बैंक नहीं, सत्ता में हिस्सेदारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दो साल पुरानी सड़क दुर्घटना पर उठे सवाल,.. <<     KHABAR : जेठ-जेठानी पर मारपीट और जान से मारने की.. <<     अवैध रेत परिवहन रोकने चंबल घाटों पर उतरी.. <<     VIDEO NEWS: 200 साल पुराने बालाजी मंदिर पर संकट!, आस्था.. <<     KHABAR : 45 लाख विश्वकर्मा समाज की ताकत का होगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मुरैना में अवैध रेत खनन पर प्रशासन सख्त,.. <<     KHABAR : नीमच में 200 साल पुराने माधोपुरी बालाजी.. <<     BIG NEWS : बड़ी सादड़ी-नीमच रेल लाइन का 11 जून को सीआरएस.. <<     VIDEO NEWS: मां की गोद सूनी कर गया सांप का डंस,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी में मानसून आने से पहले ही 65 प्रतिशत.. <<     VIDEO NEWS : सपनों की #परीक्षा चढ़ी तकनीकी खामियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 27, 2025, 4:24 pm
NEWS : 29 नवम्बर से 29 दिसम्बर तक 49 वां चरण, बच्चों में विटामिन ए की कमी रोकने के लिए सघन अभियान शुरू, डेढ़ लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बच्चों में विटामिन-A की कमी से होने वाले दुष्प्रभावों जैसे रतौंधी, दृष्टिदोष, रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी व खसरा-निमोनिया जैसे संक्रमण को रोकने के लिए जिलें में 29 नवम्बर से 29 दिसम्बर 2025 तक विटामिन-A सघन अनुपूरक खुराक अभियान चलाया जाएगा।

डेढ़ लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक-
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तारा चन्द्र गुप्ता ने बताया कि जिले में 9 माह से 5 वर्ष तक की आयु के डेढ़ लाख से अधिक बच्चों को विटामिन-A की पूरक खुराक पिलाई जाएगी।
डॉ. गुप्ता ने बताया कि कई बार बच्चों की खान-पान की आदतें, संक्रमण (खसरा, निमोनिया, दस्त) और पर्यावरणीय कारणों से शरीर को आवश्यक मात्रा में विटामिन-A नहीं मिल पाता। ऐसे में अतिरिक्त विटामिन-A खुराक देना आवश्यक होता है।

सभी आंगनवाड़ी एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध रहेगा घोल-
अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (प.क.) डॉ. घनश्याम चावला ने बताया कि विटामिन-A की खुराक सभी आंगनवाड़ी केंद्रों,  उप-स्वास्थ्य केंद्रों, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध रहेगी। जिन गाँवों में आंगनवाड़ी केंद्र नहीं है या कार्यकर्ता का पद रिक्त है, वहाँ एएनएम द्वारा बच्चों को खुराक पिलाई जाएगी।

अभिभावकों से अपील-
स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे अपने 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को निश्चित रूप से विटामिन-A की खुराक पिलाएँ, ताकि बच्चों को रोगों से बचाया जा सके और उनका समुचित शारीरिक विकास हो सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE