कुकड़ेश्वर। नगर से 3 किलोमीटर दूर गांव हामाखेड़ी में बुधवार को एक डंपर ने बाइक पर जा रहे बापूलाल पिता भागीरथ धनगर (50) को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा ढोढर से दाता रतनपुर मार्ग पर हुआ, जब बापूलाल जूनापानी की ओर जा रहे थे। तेज रफ्तार डंपर के झपेट में आने के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत 100 डायल पर सूचना दी। गंभीर अवस्था में घायल बापूलाल को पुलिस और एंबुलेंस द्वारा नीमच शासकीय अस्पताल रेफर किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, डंपर टाटा कंपनी का था और उस पर देव श्री स्टोन कंस्ट्रक्शन कंपनी का नाम लिखा था। वाहन नंबर एमपी 44 एचए 0744 है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।