BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 28, 2025, 11:06 am
BIG NEWS : मंदसौर शहर का काला खेत और रात का अंधेरा, जब लहूलुहान हालत में मिला मुबारिक तो फैली सनसनी, सूचना मिलते ही दौड़ी खाकी, अब खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज, परिवार में पसरा मातम, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। शहर के कालाखेत क्षेत्र में गुरुवार रात एक युवक की पत्थर से निर्मम हत्या कर दी गई। युवक सड़क किनारे लहूलुहान हालत में मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान मुबारिक पिता सलीम शेख (28) निवासी मदरपुरा के रूप में हुई है। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों के अनुसार मुबारिक गुरुवार सुबह करीब 11 बजे घर से निकला था और रात तक वापस नहीं लौटा।

पत्थर से हमला करने की आशंका-
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह साफ हुआ है कि हत्या किसी भारी पत्थर से वारदात को अंजाम देकर की गई है। घटनास्थल पर खून के निशान मिले हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके।

शव मॉर्च्युरी में रखा, पोस्टमॉर्टम आज-
मुबारिक का शव जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में सुरक्षित रखा गया है। शुक्रवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE