गरोठ। बारामासी से खड़ावदा रोड स्थित चंबल कॉन्वेंट स्कूल के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में देथली बुजुर्ग निवासी कालूराम रत्नावत के पुत्र राधेश्याम रतनावत और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार दंपति रोज की तरह रात को टहलने के लिए निकले थे, तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत गरोठ सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से स्थिति गंभीर होने पर उन्हें कोटा रैफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार राधेश्याम रतनावत के सिर में गहरे घाव आए हैं और टांके लगाए गए हैं, जबकि उनकी पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है।
