BREAKING NEWS
KHABAR : जिला पंचायत की बड़ी पहल, पर्यटन के मानचित्र.. <<     BIG NEWS : मुंबई में जलभराव से रेल यातायात बेपटरी,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं नगर.. <<     KHABAR : बारिश बनी बाधा, रतलाम मंडल ने संभाली.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का बड़ा वार, मादक पदार्थ.. <<     NEWS : शौर्य शोभायात्रा को लेकर युवा क्षत्रिय.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के तहत नीमच.. <<     KHABAR : पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा, आलीराजपुर में.. <<     REPORT : राजस्व मामलों में अब नहीं चलेगी ढिलाई,.. <<     KHABAR : मनासा में गूंजे आस्था के स्वर, अच्छी बारिश.. <<     KHABAR : नीमच में आजाद को नमन... एस.आर. कॉलेज में मनाई.. <<     NEWS : एनएसयूआई ने निम्बाहेड़ा में संगठन विस्तार.. <<     BIG NEWS : कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र का ग्राम सुवासरा.. <<     KHABAR : भानपुरा में घर के बाहर मिला नवजात शिशु,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 30, 2025, 4:03 pm
BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने ऑपरेशन सुदर्शन चक्र के तहत एमपी के तीन स्थायी वारंटियों को किया गिरफ्तार, सात वारंटों का कराया निस्तारण, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने ऑपरेशन सुदर्शन चक्र के तहत मध्यप्रदेश निवासी तीन स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर सात वारंटों का निस्तारण किया है। गिरफ्तार आरोपियों में नारी उत्पीड़न और भरण-पोषण के 2018 के प्रकरण में फरार चल रहे अशवंत खान उर्फ भैया और अरशद खान, तथा 2006 के दुर्घटना मामले में वांछित अजहर मोहम्मद शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि रेंज आईजी उदयपुर के निर्देश पर जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। एएसपी सरिता सिंह और डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

थाना प्रभारी रामसुमेर मीणा के निर्देश पर एएसआई सूरज कुमार व उनकी टीम कांस्टेबल वीरेंद्र, सुमित और देवेंद्र ने मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों को जावरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी में साइबर सेल हेड कांस्टेबल राजकुमार सोनी और जावरा सिटी थाना के कांस्टेबल राम प्रसाद मीणा का भी विशेष योगदान रहा। एक ही दिन में तीन वारंटियों की गिरफ्तारी को निम्बाहेड़ा पुलिस ने बड़ी सफलता माना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE